Categorized | गोरखपुर

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में निर्माणाधीन एम्स और नन्दानगर अण्डरपास का निरीक्षण किया

Posted on 01 May 2018 by admin

मार्च, 2019 तक एम्स की ओ.पी.डी. एवं
आयुष विंग का निर्माण पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री

दिसम्बर, 2018 तक नन्दानगर अण्डरपास का कार्य पूर्ण करने के निर्देश

लखनऊ: 01 मई, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे के अंतिम दिन निर्माणाधीन एम्स और नन्दानगर अण्डरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम कूड़ाघाट जाकर निर्माणाधीन एम्स को देखा। वहां पर उन्होंने हाइट्स कंपनी के अधिकारियों से डिजाइन एवं लेआउट के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने थ्री-डी नक्शे के माध्यम से एम्स के स्वरूप की जानकारी ली। उन्होंने वहां पर ध्वस्त हो रही बिल्डिंगों के मलबे को भी शीघ्रता से हटाने का निर्देश दिया। उनके द्वारा हाइट्स कंपनी के अधिकारियों कोे एम्स के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि काम में शीघ्रता लाकर जल्द से जल्द एम्स का निर्माण पूर्ण कराया जाये तथा मार्च, 2019 तक एम्स की ओ.पी.डी. एवं आयुष विंग का निर्माण पूर्ण किया जाए।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने नन्दानगर में बन रहे अण्डरपास का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति को देखा। इस दौरान वहां पर उपस्थित रेलवे के अधिकारियों द्वारा नन्दानगर में बनाये जा रहे अण्डरपास की डिजाइन के बारे में मुख्यमंत्री जी को विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि दिसम्बर, 2018 तक अण्डरपास का कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया जाये, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी श्री के. विजयेन्द्र पाण्डियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शलभ माथुर तथा रेलवे व एम्स के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in