Categorized | साहित्य

मार्कण्डेय के निधन से साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति - मुलायम सिंह

Posted on 19 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री मोहन सिंह ने प्रख्यात कथाकार श्री मार्कण्डेय के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि उनके निधन से साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि ग्रामीण जीवन का उन्होंने यथार्थ चित्रण किया था। श्री मार्कण्डेय ने मुंशी प्रेमचन्द की कथा परम्परा को नई दिशा दी थी। उनकी कहानियां भारत ही नहीं, विदेशों में भी अनूदित होकर खूब पढ़ी जाती थीं। उनके निधन से हिन्दी साहित्य जगत में जो सूनापन हो गया है उसका भर पाना सम्भव नहीं।

प्रख्यात साहित्यकार मार्कण्डेय ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से आजमगढ़ जाने से पूर्व रोहिणी सेक्टर स्थित आवास पर उन्होंने अन्तिम सांस ली। इलाज के लिए वह परिवार सहित यहीं रुके थे। वे करीब अस्सी वर्ष के थे।
उनके परिवार में पत्नी विद्यावती सिंह, एक बेटा और दो बेटियां हैं। बीते दिनों दोबारा कैंसर से पीड़ित होने पर इलाज के लिए उन्हें नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल ले जाया गया था।

सिंह नें कहा कि श्री मार्कडेय प्रगतिशील उपन्यासकारों- कथाकारों में गिने जाते थे। नई पीढ़ी को उनकी कृतियों से विशे प्रेरणा मिलेगी। कितने ही युवा लेखकों को उन्होंने प्रोत्साहित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in