Categorized | लखनऊ.

दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय

Posted on 28 April 2018 by admin

जनपद कुशीनगर में जिस प्रकार स्वास्थ्य महकमा और चिकित्सकों की संवेदनहीनता सामने आयी है कि मासूम बच्चोें के शवों के पोस्टमार्टम के बाद बिना उनके शवों को टांका लगाये ही उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुःखद है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज जारी बयान में कहा कि कुशीनगर में स्कूली वैन से हुई ट्रेन की दुर्घटना में दर्जनों मासूम बच्चों की दर्दनाक मृत्यु से जहां पूरा प्रदेश स्तब्ध और दुःखी है वहीं चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन मासूम बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद वैसे ही कपड़े में लपेटकर परिजनों को सौंप दिया गया जो अपने आपमें संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
श्री हैदर ने कहा कि इतने बड़े हृदयविदाकर घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सकों द्वारा की गयी संवेदनहीनता की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय ताकि आने वाले समय में इस प्रकार की संवेदनहीन कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in