मुख्यमंत्री ने कुशीनगर पहुंचकर, रेल-स्कूल वैन दुर्घटना में मृत बच्चों के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की

Posted on 26 April 2018 by admin

मुख्यमंत्री ने बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज, गोरखपुर
पहुंचकर घायल बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी
img-20180426-wa0022
अधिकारियों को बच्चों के बेहतर इलाज व हर
सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को
स्थगित कर कुशीनगर व गोरखपुर जाने का निर्णय लिया

हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रु0 तथा
गम्भीर रूप से घायल बच्चों को 50-50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता

मण्डलायुक्त गोरखपुर को सम्पूर्ण प्रकरण की जांच
कर आज शाम तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

घटना के लिए दोषी तथा कर्तव्यों में शिथिलता
बरतने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी

रेल मंत्रालय से दुर्घटनास्थल के मानवरहित रेलवे सम्पार
को मानवयुक्त रेलवे सम्पार बनाने की प्रबल संस्तुति

लखनऊ: 26 अप्रैल, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कुशीनगर पहुंचकर, रेल-स्कूल वैन दुर्घटना में मृत बच्चों के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटना के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा दुर्घटना स्थल एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया।press-11
मुख्यमंत्री जी इसके बाद जनपद गोरखपुर भी गए, जहां हादसे में घायल बच्चों का इलाज बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज में किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी तथा अधिकारियों को घायल बच्चों के बेहतर इलाज व हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
दुर्घटना को अत्यन्त दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायल बच्चों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रेल मंत्रालय से दुर्घटनास्थल के मानवरहित रेलवे सम्पार को मानवयुक्त रेलवे सम्पार बनाने की प्रबल संस्तुति की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा जिला प्रशासन, परिवहन विभाग आदि को सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए पहले से ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
योगी जी ने कहा कि मण्डलायुक्त गोरखपुर को सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कर आज शाम तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद घटना के लिए दोषी तथा कर्तव्यों में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
ज्ञातव्य है कि दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री जी ने जनपद अमरोहा भ्रमण के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और घायलों का हाल लेने के लिए जनपद कुशीनगर व गोरखपुर जाने का निर्णय लिया था।
——–

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in