Categorized | लखनऊ.

जल समस्या को तुरन्त दूर किये जाने की मांग की

Posted on 23 April 2018 by admin

लखनऊ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पुराने लखनऊ के दर्जनों मुहल्लों में लगभग एक माह से चल रही भीषण जल समस्या को लेकर आज अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मेंहदी हसन‘बब्लू’ के नेतृत्व में जल निगम के अधिकारियों का घेराव कर जल समस्या को तुरन्त दूर किये जाने की मांग की गयी।
upmin यह जानकारी देते हुए मेंहदी हसन ने बताया कि इस मौके पर जल निगम के एक्जीक्यूटिव इन्जीनियर एवं जूनियर इन्जीनियर से फोन पर वार्ता होने एवं जल समस्या को तुरन्त दूर किये जाने के आश्वासन के बाद घेराव समाप्त किया गया।
श्री मेंहदी ने बताया कि लगभग एक माह से पुराने लखनऊ के वार्ड कश्मीरी मोहल्ला के अन्तर्गत टापे वाली गली, फाजिल नगर, मुअज्जम नगर, बुनियाद बाग, पुराना चबूतरा, घण्टा बेग की गढ़इया, दरगाह रोड, खन्ना का तकिया आदि तमाम मुहल्लों में पेयजल की भीषण किल्लत बनी हुई है। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। गर्मी में पेयजल की इस भीषण समस्या से लोग परेशान हैं किन्तु जल निगम के अधिकारी आंखे मूंदे बैठे हैं। बार-बार चेतावनी एवं मांग के बावजूद अभी तक समस्या दूर नहीं हुई है जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते आज लोगों के सब्र का बांध टूट गया और श्री मेंहदी के नेतृत्व में पेयजल की समस्या से त्रस्त सैंकड़ों लोगों ने जल निगम अधिकारियों का घेराव कर जल समस्या को अविलम्ब दूर किये जाने की मांग की गयी। इसके बाद अभियन्ताओं द्वारा आश्वासन दिये जाने पर घेराव समाप्त किया गया।
श्री मेंहदी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जल समस्या को दूर नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर कांग्रेसजन संघर्ष करने को बाध्य होंगे।
इस घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री अमित कुमार, दिनेश साहू, कैसर आलम, मिर्जा परवेज, मो0 कासिम, राशिद मिर्जा, फहजी मिर्जा, डा0 जावेद अहमद, मुन्ना भाई, जमील अहमद राईनी, अजमतउल्ला, इमरान खान, सन्तोष सिंह, सीमा साहू, सै0 हसन अब्बास, मज्जू हुसैन, रईस अहमद, नवाब आलम, मो0 जीशान, मो0 रईस आदि सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय लेाग शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in