Categorized | लखनऊ.

अखिलेश जी चम्बल की धमकी न दें अपराधी अब बचेगा नहीं - मनीष शुक्ला

Posted on 23 April 2018 by admin

लखनऊ 23 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि जब सपा की सरकार थी तो लोग उससे डरते थे और जब जनता ने उन्हें सरकार से हटा दिया तो भी अब चम्बल में रहते है इसका भय दिखाना चाहते है। सपा-बसपा-कांग्रेस ये सब साफ तौर पर कान खोलकर सुन ले ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है यहां अपराधी की जाति नहीं देखी जाती यहां अपराधी पर कार्यवाही की जाती है।
श्री शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ के गाँव में रात्रि विश्राम कर चैपाल लगाएंगे। साथ ही सरकार के मंत्री विधायक सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी भी अलग अलग गांवों में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। ये वो गाँव हैं जो आजादी के 70 सालों बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्षरत हैं ।
श्री शुक्ल ने कहा कि पिछड़ों और दलितों के मसीहा बनने का दावा करने वाले अखिलेश यादव और मायावती ने अपने शासनकाल में केवल जिला मुख्यालय के एयरकंडिशन कमरों में बैठ कर प्रेस कांफ्रेंस करते रहे हैं। आज जब सरकार इन वंचितों के लिए काम कर रही है तब भी ये केवल अपराधियों को बचाने के लिए लामबंद हो रहे हैं। कांग्रेस के समर्थन से वोट बैंक की राजनीति कर रहे अखिलेश और मायावती आज भी अपने शासनकाल का हिसाब देने में कतरा रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की जनता को चंबल की धमकी दे रहे हैं। अपने शासन में लगातार अपराधियों को संरक्षित किया। आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया भी की थी। जिस पर इन्हें कोर्ट द्वारा फटकारा भी गया था। जनता ने सत्ता में रहते हुए इनकी तुष्टिकरण की नीति को देखा है आज जब ये विपक्ष में तब भी उसी नीति पे चल रहे हैं। आज अखिलेश यादव अपराधियों को भी जातियों में बांट रहें हैं।
श्री शुक्ल ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, स्वास्थ्य विभाग मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं खाद्य सुरक्षा राशन वितरण जैसी। उन्होंने कहा कि आइए हम सब ग्राम समृद्धि के संकल्प से जुड़े, जिससे गांवों का विकास हो। विकास की धारा में गांवों का विकास कर लोगो के जीवन स्तर मे सुधार करना जरुरी है। सरकार द्वारा पोषित योजनाओं के विकास में बुनियादी ढांचा मजबूत करना ही ग्राम स्वराज अभियान का लक्ष्य है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in