Categorized | लखनऊ.

मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 23 अप्रैल को प्रतापगढ़ के कन्हई मधपुर में रात्रि प्रवास के दौरान चैपाल में करेंगे जनसंवाद

Posted on 22 April 2018 by admin

-ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत पर मोदी - योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर सांसद, विधायक, मंत्री पदाधिकारी पहुॅचे रात्रि चैपाल पर
लखनऊ 22 अप्रैल 2018, ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका, अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष गावों में रात्रि प्रवास करके रात्रि चैपाल के माध्यम से जनता के दरबार में पहुॅचे। रात्रि चैपाल में भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के सन्दर्भ में चर्चा हुई। भाजपा सरकार किस तरह से गांवो का विकास करते हुए पिछड चुके गांवो का विकसित गांव बनाने में लगी है, इस विषय को भी रात्रि चैपालों ये रखा गया है। जिन्हें अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है ऐसे पात्र लोंगो की सूची तैयार करने का काम भी रात्रि चैपाल में हुआ।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि चैपाल अभियान प्रभारी प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एंव त्रयंम्बक त्रिपाठी ने बताया कि 22 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद, स्वामी प्रसाद मौर्य धरमनपुर बहराइच, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय चित्रकूट, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायन शुक्ला अमेठी, लक्ष्मी नारायण चैधरी बृजरौठा मथुरा, एसपी सिंह बघेल फिरोजाबाद, धर्मपाल सिंह बांदा में, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री सुरेश राणा महिसर सिलौली शाहजहांपुर, नीलकंठ तिवारी वाराणसी, धर्म सिंह सैनी सहारनपुर, सांसद नेपाल ंिसह रामपुर, राघव लखनपाल शर्मा सहारनपुर, विरेन्द्र सिंह सिरोही बुलन्दशहर, डाॅ. भोला सिंह बुलन्दशहर, क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल रामपुर, महेन्द्र धनौरिया बिजनौर में रात्रि प्रवास पर हैं।
प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं त्रयंम्बक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ प्रतापगढ जिले के कन्हई मधपुर ग्राम पंचायत, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना गाजियाबाद में, सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद, ब्रजेश पाठक गाजीपुर, रमापति शास्त्री गोण्डा, मुकुट बिहारी वर्मा गोदनी बसही बहराइच, एसपी सिंह बघेल देवखेडा टूण्डला फिरोजाबाद, राज्यमंत्री गुलबों देवी सम्भल के भौलागढ़, अतुल गर्ग गाजियाबाद में, रणवेन्द्र प्रताप सिंह रायपुर बिलेला श्रावस्ती, गिरीश यादव कछपुरा मैनपुरी, संदीप सिंह कन्नौज, सुरेश पासी बेचुगढ अमेठी, केन्द्रीय मंत्री कृष्णाराज पढारिया दलरपुर शाहजहांपुर, सांसद रामशंकर कठेरिया आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य वाराणसी में रात्रि प्रवास पर रहेगें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in