Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल करेंगे प्रस्तुत विश्वविद्यालय प्रबंधन प्रणाली के अध्ययन दल की रिपोर्ट

Posted on 22 April 2018 by admin

चार राज्यों के विश्वविद्यालयों का हुआ अध्ययन
—–
लखनऊ: 22 अप्रैल, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय श्री राम नाईक कल राजभवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश के उच्च शिक्षा के उन्नयन हेतु गठित अध्ययन दल द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट को प्रस्तुत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं विश्वविद्यालयों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रमुख सचिव श्री राज्यपाल की अध्यक्षता में एक अध्ययन दल का गठन किया था। उक्त अध्ययन दल ने देश के 4 राज्यों महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु एवं गुजरात के विश्वविद्यालयों का भ्रमण किया। अध्ययन दल ने संबंधित राज्य के राज्यपाल, विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव एवं उच्च शिक्षा से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की तथा वहाँ के विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली एवं प्रबंधन का भी अध्ययन किया। समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट एवं सुझाव राज्यपाल/कुलाधिपति को प्रस्तुत किये गये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in