Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह रायबरेली में करेंगे जनसभा को संबोधित

Posted on 20 April 2018 by admin

लखनऊ 20 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह 21 अप्रैल को रायबरेली के जीआईसी ग्राउण्ड मंे जनसभा को संबोधित करेंगे।
श्री शाह सुबह 11.40 बजे अमौसी हवाई अड्डा लखनऊ पहुंचेेंगे, जहां से हैलीकाप्टर द्वारा रायबरेली जायेंगे। श्री शाह जीआईसी ग्राउण्ड रायबरेली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के पश्चात रायबरेली से लखनऊ पहुंचेंगे, जहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
जनसभा में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य व मा0 डा0 दिनेश शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री डा0 अनिल जैन उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय लखनऊ एयरपोर्ट पर मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी का उत्तर प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in