Categorized | लखनऊ.

84 कृषकों को क्षतिग्रस्त आलू का 448912/- रूपये का प्रतिकर भुगतान किया गया

Posted on 20 April 2018 by admin

लखनऊ-20 अप्रैल 2018, जिला उद्यान अधिकारी डा0डी0के0 वर्मा ने बताया कि मेसर्स जे0पी0 कोल्ड स्टोरेज निकट मडियांवा थाना लखनऊ ने जिलाधिकारी के खाते में 84 कृषकों का क्षतिग्रस्त आलू के निर्धारित प्रतिकर की धनराशि रू04,48,912/- (चार लाख अडतालिस हजार नौ सौ बारह मात्र) जमा कर दी है।
उन्होने कृषकों को सूचित किया है कि मेसर्स जे0पी0 कोल्ड स्टोरेज मडियांवा में वर्ष 2008 में 84 किसानों के भण्डारित आलू जो क्षतिग्रस्त हो गया था का प्रतिकर भुगतान प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं भण्डारित आलू की पुष्टि हेतु रसीद आदि की छाया प्रति के साथ जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में 30 अप्रैल 2018 तक जमा कर दें ताकि जमा प्रतिकर धनराशि का भुगतान सक्षम प्राधिकारी से कराया जा सके।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in