Categorized | लखनऊ.

भारत रत्न-बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती

Posted on 15 April 2018 by admin

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न-बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के मौके पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि सभा का आयोजन पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। संचालन श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
यह जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति विभाग की उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सिद्धिश्री ने बताया कि इस मौके पर बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब द्वारा समाज को एकता के सूत्र में पिरोने और देश के संविधान में समाज के दबे, कुचले एवं वंचितों को जो अधिकार प्रदान किये गये तथा उनके द्वारा दलितों के लिए जो कार्य किये गये, उससे हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। आज कुछ लोग बाबा साहब के संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे विभाजनकारी एवं विघटनकारी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है जो बदलाव नहीं बल्कि बदला लेने की भावना से कार्य कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी ने कहा कि आज के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलकर ही देश और समाज के सामने खड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। बाबा साहब ने समतामूलक समाज की स्थापना का सपना देखा था। बाबा साहब ने कहा था कि जातिविहीन समाज की संरचना के बिना देश और समाज का हित नहीं हो सकता।
पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं को पुरूषों के बराबर समान अधिकार दिलाने और उन्हें बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया। महिलाओं के प्रति समाज में उच्च आदर्श स्थापित हो, इसके लिए वह निरन्तर प्रयास रत रहे। उन्होने संविधान में सभी वर्गों को समानता का अधिकार देकर समाज को एकजुट किया और सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक बराबरी का हक प्रदान किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस आजादी मिलने के पहले 1917से ही दलितों की लड़ाई लड़ती आ रही है।
श्रीमती सिद्धि श्री ने बताया कि पुष्पांजलि सभा में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद श्री ए0पी0 गौतम, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्री बंशी सिंह पहाडि़या, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्रीमती प्रेमा अवस्थी, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री शिव पाण्डेय, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री विनोद मिश्रा, श्री बोधलाल शुक्ला, श्री अनीस अंसारी पूर्व आईएएस, डॉ0 लालती देवी, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती आरती बाजपेयी, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्री विजय सक्सेना, श्री अरशी रजा, श्री इरशाद अली, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री मनोज तिवारी, श्रीमती सरलेस रावत, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्री शिव प्रसाद सुदर्शन, श्री शमशाद आलम, श्री अशोक कुमार, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री वीशम सिंह, श्री सुशील बाल्मीकि, श्री सचिन कुमार, श्री विकास त्रिपाठी, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री संतोष मौर्या, श्री संजय सिंह, श्री मुगीश जिलानी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in