Categorized | लखनऊ.

दलित सम्मेलन का आयेाजन

Posted on 15 April 2018 by admin

अ0भा0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी 23 अप्रैल 2018 को पूरे देश भर के अनुसूचित जाति विभाग के प्रतिनिधियों का ‘‘दलित सम्मेलन’’ का आयेाजन किया गया है जिसमें देश भर के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारीगण अपने साथियों सहित भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति विभाग की उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सिद्धिश्री ने बताया कि उपरोक्त दलित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी पूर्व विधायक द्वारा मेरठ, सहारनपुर एवं मुरादाबाद मण्डल के पदाधिकारियों की आगामी 18 अप्रैल को दिल्ली के यूपी भवन में तैयारी बैठक बुलाई गयी है। उक्त बैठक में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली 23 अप्रैल के दलित सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया जायेगा एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in