Categorized | लखनऊ.

बाबा साहब आम्बेडकर के स्वप्नों को आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी साकार करने का काम कर रहे है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 14 April 2018 by admin

लखनऊ 14 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की। हजरतगंज चैराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करते हुए डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब के दर्शन के मूल में समरसता समन्वय, सौहार्द के साथ बिना भेदभाव तथा पक्षपात के लोकतंत्रिक राष्ट्रवादी अवधारणा है, दलित, बंचित शोषित लोगों का आर्थिक और सामाजिक उन्नयन है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समता मूलक समाज के निर्माण के लिए काम हो रहा है। केन्द्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में में 85 फीसदी से अधिक दलित, बंचित, शोषित वर्ग के जीवन स्तर को उठाने का काम मोदी कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जिसकी योजनाओं से दलित, वंचित, शोषित का हित सर्वोपरि हैं। कानून का राज स्थापित होने से सपाई गुण्डों से दलितो गरीबों का राहत मिली हैं।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि डाॅ. भीम राव राम जी आम्बेडकर का अनुसरण करके भाजपा सरकारें काम कर रही है। भाजपा सरकार ने ही आरक्षण के पक्ष में 81, 82 और 85वां संविधान संशोधन किया था, जो एससी, एसटटी की बैकलाग सीटों को भरे जाने, भर्ती के माप दण्ड में छूट और पदोन्नति में आरक्षण को लेकर थे। जबकि सपा ने बाबा साहब की भावना के विपरीत पदोन्नति में आरक्षण का विरोध किया और सांसद में बिल फाड़ दिया था। अखिलेश यादव के कार्यकाल में दलित पदाधिकारियों की पदावनति की गई। सपा पहली बार भीमराव आम्बेडकर जयन्ती मना रही है। उन्हें बधाई, बस सपा इतना बता दे कि दलितों की जमीनों पर किये।
डा. पाण्डेय ने कहा कि मोदी ने ही एससी एसटी अधिनियम 2015 में संशोधित कर उसे प्रभावी बनाने का काम किया। इसी प्रकार मुआवजा बढाने के साथ ही जिला स्तर पर विशेष अदालतों की स्थापना की जिसके लिए दो महिने में निर्णय देना अनिवार्य बनाया गया। डा. आम्बेडकर ने संवैधानिक तरीकों से दलित बंचित, शोषित वर्ग के उत्थान की वकालत की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसी सिद्धान्त से सबको साथ लेकर सबका विकास कर रहे है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in