Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 संग्रहालय द्वारा डाॅ0 आम्बेडकर जयंती पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

Posted on 13 April 2018 by admin

लखनऊः 13 अप्रैल, 2018

उ0प्र0 संग्रहालय द्वारा अपने नियंत्रणाधीन विभिन्न संग्रहालयों में डा0 भीमराव रामजी आम्बेडकर की जयंती पर कल कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
संस्कृति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य संग्रहालय, लखनऊ में बौद्धकला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी तथा राजकीय संग्रहालय, मथुरा में ‘‘मथुरा एवं गांधार कला में बुद्ध’’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इसी प्रकार राजकीय संग्रहालय, झंासी में बुन्देलखण्ड एवं समीपवर्ती क्षेत्र के बौद्ध स्मारक एवं मूर्तियों से सम्बंधित तथा डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय, रामपुर में डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर जी के जीवन दर्शन एवं संघर्ष विलयक छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी।
इसके साथ ही राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में भारतीय संविधान के निर्माण में डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर जी के योगदान विषयक परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा। साथ ही डा0 आम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्रों का भी प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in