Categorized | Latest news

रक्षामंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी की प्रेसवार्ता के मुख्य विन्दु:

Posted on 06 April 2018 by admin

लखनऊ 06 अप्रैल 2018,

ऽ भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं। देश मंे भारतीय जनता पार्टी के 12 मुख्यमंत्री और 8 उपमुख्यमंत्री है।
ऽ डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं0 दीनदयाल उपाध्याय, नाना जी देशमुख, अटलबिहारी बाजपेयी, सुन्दर सिंह भण्डारी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे आदि की प्रेरणा लेकर जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक हम यहां पहुंचे है। कभी हमारे 2 सांसद थे आज हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है।11
ऽ जनसंघ के रूप में देश की एकता, अखण्डता के लिए संसद से सड़क तक काम किया ताकि देश में एकरूपता महसूस हो। उस समय मन में सरकार बनाने का विचार नहीं था बल्कि विचारधारा और राष्ट्र की अखण्डता के लिए प्रतिबद्धता के साथ हम आगे बढ़े।
ऽ विचारधारा के लिए काम करना एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए त्याग और बलिदान की भावना प्रत्येक कार्यकर्ता में है। बहुत कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भी मृत्यु संदेहास्पद परिस्थितियों में कश्मीर के लिए हुई।
ऽ त्रिपुरा में हमारी शानदार वैचारिक विजय हुई है।
ऽ केरल में हमारे कार्यकर्ताओं का बलिदान दुखद है।
ऽ भारतीय राजनीति में परिवारवाद और तानाशाही का जमाना भी रहा जो कांग्रेस के द्वारा झेलना पड़ा। आपातकाल के समय मौलिक अधिकारों का हनन हुआ है। तब सरकार से प्रश्न पूंछने की हिम्मत नहीं थी। आज अभिव्यक्ति की आजादी की बात हो रही है, होना भी चाहिए। लेकिन आपातकाल में तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तो दूर आप बोल भी नहीं सकते थे। जो राजनीतिक पार्टी लोकतंत्र में सफलता पूर्वक तानाशाही को लेकर आई, आज वहीं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करती है, यह बड़ा हास्यास्पद है। जो इमरजेन्सी लेकर आए, पूरे विपक्ष को जेलो में डाल दिया, कांन्सटीट्यूशनल एमेटमंेट लाए, पार्लियामेंट एक्सटेड़ किया उसी कांग्रेस का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए प्रश्न पूछना आश्चर्यजनक है।
ऽ सबका साथ-सबका विकास की नीति लेकर भारतीय जनता पार्टी शुरू से आगे बढ़ी।
ऽ अटल जी की सरकार में निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हुआ जो सभी के लाभ का कारक है।
ऽ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लेकर हम आगे बढ़े। मोदी जी के नेतृत्व में बनी सरकार पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय को हर योजना में समाहित करते हुए चल रही है।
ऽ मुख्यमंत्री योगी जी सुदृढ़ कानून व्यवस्था, इन्वेस्टमेंट, इंट्रस्ट्रियल डबलपमेंट से विकास और सुशासन के काम में लगे।
ऽ उत्तर प्रदेश में आकर पार्टी स्थापना दिवस मनाने पर बहुत प्रसन्नता हुई।
ऽ बुन्देलखण्ड में इन्वेस्टमेंट, रोजगार की समस्या है। डिफेंस इण्ड्रस्ड्रियल प्रोडक्शन काॅरिडोर की घोषणा प्रधानमंत्री जी ने की है। बुन्देलखण्ड के विकास के लिए केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर काम कर रही है। डिफेंस काॅरिडोर में जितने भी शहर है उन्हें जोड़ते हुए हम शुरूआत कर रहे है। काॅरीडोर से बुन्देलखण्ड का विकास होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेसवार्ता के मुख्य विन्दु:-

ऽ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई।
ऽ 1951 में 11 सदस्यों से प्रारम्भ हुई भारतीय जनसंघ आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी देश के 21 राज्यों में सरकार का संचालन करने का अभियान है।
ऽ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यशस्वी नेतृत्व एवं सबका साथ-सबका विकास की परम्परागत भारतीय नीति का संचालन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के रणनीतिक कौशल से भाजपा पूरे देश के अंदर लगातार अपना प्रभाव बढ़ाती हुई आगे बढ़ रही है।
ऽ भारतीय लोकतंत्र इतिहास में 26 मई 2014 का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ऽ मोदी जी के नेतृत्व में देश के अन्दर गरीब कल्याण, लोक कल्याण से सम्बन्धित योजनाएं प्रारम्भ हुई। अभी 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ इनमंे 50 ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं है जो भारत के आमजन से जुड़ी हुई है और गरीबों, दलितो, वंचितो और आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
ऽ जनधन योजना में 35 करोड़ से अधिक गरीबों के बैकों में खाते खुले।
ऽ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से पहले चरण में 5 करोड़ महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गये।
ऽ सौभाग्य योजना में ऐसे 4 करोड़ परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया, जिन्हें आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं मिला था।
ऽ प्रधानमंत्री आवास योजना में 2022 का लक्ष्य रखते हुए हर परिवार को जिसमें गरीब, दलित, वंचित और समाज का उपेक्षित वर्ग है, उन सभी को आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।
ऽ अक्टूबर 2019 तक इस देश को खुले में शौच से मुक्त करने का वृहद कार्यक्रम हो, या किसानों को उनकी लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का या 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का महत्वपूर्ण योजना को प्रारम्भ करना हो, ऐसी 50 से अधिक योजनाओं को प्रारम्भ करने का श्रेय प्रधानमंत्री जी को है।
ऽ ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव के समाज के हर तबके तक योजनाओं का लाभ पहंुच रहा है।
ऽ प्रसन्नता का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी अपना स्थाना दिवस धूमधाम के साथ गरीबों के बीच में, बूथ स्तर पर, उन कार्यकर्ताओं के साथ मनाने का कार्य कर रही है, जो सम और विषम परिस्थितियों में भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय से प्रेरित होकर राजनीति को सेवा के साधन के रूप में स्वीकार करके आगे बढ़ रहे है।
ऽ बुन्देलखण्ड सबसे पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है। जहां गरीबी है, बेरोजगारी है। उस बुन्देलखण्ड क्षेत्र को एक नए एक्सप्रेस-वे के साथ जोड़ने के एक अभिनव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in