Categorized | लखनऊ.

भाजपा के दलित सांसद ने सत्ता और संगठन को कटघरे खडा किया

Posted on 05 April 2018 by admin

लखनऊ: भाजपा के एक और दलित सांसद छोटेलाल खरवार ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खुली बगावत छेड़ दी है। ताजा घटनाक्रम में सांसद ने प्रधानमन्त्री को चिट्ठी लिखकर अपनी पीड़ा बताई है।आखिर क्या है उस चिट्ठी में।
भाजपा के रॉबर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल खरवार ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिकायत की है। पत्र में खरवार ने कहा है कि योगी उन्हें डांट कर भगा देते हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने खरवार की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खरवार ने अपनी शिकायत में प्रशासन और जिला अधिकारी पर सांसद की बात न सुनने का भी आरोप लगाया है। अपने शिकायत पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और संगठन मंत्री सुनील बंसल को भी कटघरे में खड़ा किया है। इतना ही नहीं अपने अपमान के लिए उन्होंने अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग में भी शिकायत भेजी है।

बातचीत में छोटेलाल खरवार ने कहा कि मैं पार्टी क्यों छोडूंगा? भाजपा किसी के …. की पार्टी नहीं है, मेरी भी पार्टी है। मैं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हूं, मेरे साथ ऐसा सलूक हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। खरवार ने कहा कि मैं नौगढ़ के वन क्षेत्र को बचाने के लिए लड़ रहा हूं और यहां के कुछ नेता और अधिकारी मेरे खिलाफ ही कार्रवाई कर रहे हैं और मुझे कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मुझे प्रधानमन्त्री और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in