Categorized | लखनऊ.

भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुहृय की जयंती आयोजन

Posted on 05 April 2018 by admin

dsc_5739 समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुहृय की जयंती आयोजन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि किया। इस अवसर पर उपस्थित निषाद और कश्यप समाज के लोगों को श्री यादव ने महर्षि कश्यप और महाराज निषाद राज गुहृय की जयंती की बधाई दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुखद और सम्मान के साथ वर्तमान नेतृत्व को रास्ता बनाना होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को निषाद, कश्यप, बिंद, बाथम, केवट, मल्लाह, माझी और मझवार समाज के लोगों ने सदस्य विधान परिषद डा0 राजपाल कश्यप के नेतृत्व में प्रतीक चिह्न भेंट किया।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज में जहर घोलने का काम किया हैं जिसे जनता समझ चुकी है। हर जाति, धर्म के लोग जागरूक हो गये है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा जनता के सम्मान और हक की लड़ाई लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना को आधार से जोड़ते हुए समानुपातिक सम्मान, अवसर और अधिकार एक निर्धारण आबादी के अनुसार हो। यही समाजवादी व्यवस्था है। dsc_0241
केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार में गरीबों और दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। समाज का हर वर्ग वर्तमान सरकार से त्रस्त है। युवाओं के रोजगार की दिशा में यह सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है। एम्बुलेंस व्यवस्था बर्बाद हो गयी है। भय और अराजकता बढ़ गयी हैं इस सरकार ने यूपी 100 को भी बदहाल कर दिया है। गोरखपुर और फूलपुर के हाल ही के लोकसभा उपचुनाव के परिणाम जनता के इसी आक्रोश का परिणाम है। लोकतंत्र में वोट ही असली ताकत है। पिछले आम चुनाव में जिस तरह जनता ने भाजपा को सŸाा पर बैठाया था उसी प्रकार इस बार सबक सिखाने को तैयार है। समाजवादी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव बैलेट से करवाये जाने की मांग करती है।dsc_5699
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में इनकाउण्टर के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले आरएसएस के प्रवक्ता प्रो0 राकेश सिन्हा के साथ अशोभनीय एवं खराब व्यवहार पुलिस द्वारा किया गया। आखिर वह दुव्र्यवहार क्या है? अच्छा हुआ कि श्री राकेश सिन्हा को एनकाउण्टर का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस प्रशासन कानून का राज स्थापित करने की जगह दूसरे कार्यों में लगी है। जिससे जनता में भय और अराजकता बढ़ गयी है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहां एक ओर शिक्षकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं चल रही है। वहीं दूसरी ओर निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक त्रस्त और आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि जब उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार कोई काम नहीं कर रही है, ऐसे में उसे जूते में भ्रष्टाचार के मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी सरकार में आगरा एक्सप्रेस-वें के बगल मण्डियों का निर्माण किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार में आम, आलू, अनाज की मण्डियों का काम रोक दिया गया। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया। समाजवादी पेंशन के माध्यम से गरीब महिलाओं को राहत देने वाली योजना को खत्म करने का काम भाजपा सरकार ने किया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद श्री एसआरएस यादव, डा0 मधु गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह, विधायक नफीस अहमद, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व विधायक राम कुमार, अतुल प्रधान, व्यास जी गौड़, सियाराम कश्यप, मनीषा दीपक, अंशु रानी, इन्दु प्रकाश, बी0 के0 कश्यप, नगीना साहनी, विनोद साहनी, पप्पू लाल, हनुमान प्रसाद, श्री कश्यप और रामनाथ गौड़ सहित अन्य की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in