Categorized | लखनऊ.

पुलिस वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की

Posted on 05 April 2018 by admin

05-04-a समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज नोएडा के श्री जितेन्द्र यादव के परिवारीजनों ने मिलकर पुलिस द्वारा विगत 3 फरवरी 2018 को फर्जी एनकाउण्टर कर हत्या करने की कोशिश के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि पुलिस के दुव्र्यवहार का शिकार जितेन्द्र यादव शारीरिक रूप से जीवन भर के लिए विकलांग हो गया है। परिवारीजनों ने घटना की सीबीआई जांच, इलाज की समुचित व्यवस्था, जितेन्द्र की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा घटना में शामिल हुए फरार पुलिस वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की।
श्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से सहानुभूति जताते हुए उनकी लड़ाई में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री यादव ने बताया कि विधान परिषद में इस फर्जी एनकाउण्टर की सीबीआई से जांच की मांग उठाई गई थी। किन्तु भाजपा सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने सीबीआई से जांच और श्री जितेन्द्र की पत्नी को नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए यह आश्वासन भी दिया कि भाजपा ने यदि श्रीमती जितेन्द्र को नौकरी नहीं दी तो समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें नौकरी दी जाएगी।
नोएडा के सपा नेता अनिल यादव के नेतृत्व में श्री अखिलेश यादव से श्री जितेन्द्र यादव के पिता श्री नेपाल सिंह, ताऊ श्री लोकपाल प्रधान, श्री जयपाल सिंह (मामा) तथा श्री लालधर सिंह, परवीन एवं किरण सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर सर्वश्री रामगोविन्द चैधरी, अहमद हसन, राजेन्द्र चैधरी, नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव आदि भी उपस्थित थे।
स्मरणीय है कि ग्राम परथला सेक्टर-122 नोएडा निवासी श्री जितेन्द्र यादव को दरोगा श्री विजय दर्शन शर्मा सहित 2 अन्य पुलिस वालों द्वारा फर्जी एनकाउण्टर में मौत के घाट उतारने की साजिश की गई थी। जितेन्द्र के गले में गोली लगी और नीचे का धड़ संवेदनशून्य हो गया हैं। उनके इलाज कराने का वादा किया गया था लेकिन वह भी पूरा नहीं कराया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in