Categorized | लखनऊ.

स्थापना दिवस पर बूथ - सेक्टर पर पहुंचेगी भाजपा - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 05 April 2018 by admin

लखनऊ 05 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस का समारोह शुक्रवार को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के 38 वर्ष बाद आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। सबका साथ-सबका विकास का मूल मंत्र और अन्त्योदय के संकल्प के साथ भाजपा अपना स्थापना दिवस बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक मनाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस पर 38 वर्ष की गौरवगाथा के साथ अन्त्योदय का संकल्प लेकर पहुंचेगी। 6 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर सेक्टर प्रभारी बनाए गए है। जिलों के प्रभारी बनाए गये मंत्री भी जिलों में प्रवास पर रहेंगे। स्थापना दिवस को पर्व मानकर कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ जिम्मेदारियों में जुटेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की अवधारणा से जन-जन को जोड़ते हुए भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचायेंगे।
डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन को आधार बनाकर वंचित, शोषित, दलित वर्ग के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के काम में लगी मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां भी सेक्टर और बूथ पर लेकर जाने का कार्यक्रम तय है। भारत के 80 फीसदी भू-भाग पर भाजपा जनता की सेवा में रत है। स्थापना दिवस पर सरकार की उपलब्धियां, जनसेवा के कार्याे की लम्बी फेहरिस्त और अन्त्योदय के मूलमंत्र के साथ बूथ पर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in