Categorized | लखनऊ.

भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी रिपब्लिकन पार्टी- आठवले

Posted on 30 March 2018 by admin

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय रिपब्लिकन पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में श्री आठवले ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए भारी बहुमत से जीतेगा और श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक बार फिर भाजपा की अगुवाई वाली सरकार बनेगी। union-minister-shri-ramdas-athawale-addressing-a-press-conference-at-vvip-guest-house-in-lucknow-on-friday

उन्होने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए लागू आरक्षण व्यवस्था जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को भारतीय जनता पार्टी के साथ आ जाना चाहिए। हाल ही में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बदले समीकरण पर टिप्पणी करते हुए श्री आठवले ने कहा कि इसका भारतीय जनता पार्टी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और एनडीए गठबंधन को 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के संगठन छोड़ने से तमिलनाडु की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि एआईएडीएमके पार्टी के भाजपा के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया में श्री आठवले ने कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी को कुल मिलाकर फायदा होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in