Categorized | लखनऊ.

शिक्षा सुधार के क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही भाजपा सरकार-डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 29 March 2018 by admin

लखनऊ 29 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 अप्रैल से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जिस तरह की प्रतिबद्धता दिखाई है वैसी मिसाल विपक्षी सरकारों में देखने को ही नहीं मिलती थी। मुख्यमंत्री जी ने पहली बार पहल करके जनप्रतिनिधियों को जिस तरह से इस अभियान से जोड़ा वह स्वागत योग्य है। इसके बेहतर नतीजे इस शैक्षिक सत्र से दिखने लगेंगे।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और इन्हें गुणवत्ता परक शिक्षा दिए बगैर उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। इसी ध्येय को सामने रखकर प्रदेश की भाजपा सरकार विद्यार्थियों को सुलभ और गुणवत्तापरक शिक्षा देने को पूरी तरह संकल्पबद्ध है। पहली बार प्रदेश सरकार हर बेसिक स्कूल में फर्नीचर मुहैया कराने जा रही है। अब कोई भी बच्चा जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेगा। इसके लिए सरकार ने बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मुफ्त पुस्तकों और यूनिफार्म देने का प्रबंध भी सरकार ने किया है। इतना ही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग भी मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार ने पहली बार 480 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया है। नए राजकीय स्कूलों की स्थापना, शिक्षकों के प्रशिक्षण पर सरकार का विशेष ध्यान है। इसके लिए सरकार ने विशेष रूप से 160 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार बगैर किसी भेदभाव के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार की पूरी कोशिश है कि यूपी में पढ़ने वाला विद्यार्थी किसी भी प्रतिस्पर्धा में कहीं भी पीछे न रहे। इसके लिए मध्याहन भोजन योजना को और पोषक बनाया गया है। भाजपा सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व सुधार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने की नींव रख चुके हैँ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in