Categorized | लखनऊ.

सपा-बसपा-कांग्रेस के काॅकटेल ने प्रदेश में उपजाई थी अपराधियों की फसल - मनीष शुक्ला

Posted on 26 March 2018 by admin

योगी सरकार अपराध मुक्त प्रदेश करने का वादा कर रही है पूरा

लखनऊ 26 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और कांग्रेस ने मिलकर अपराध और भ्रष्टाचार का कॉकटेल बीते 14 सालों से बनाया है। जिसकी वजह से प्रदेश में भय का वातावरण बन गया था। योगी सरकार आते ही पुलिस एवं जांच एजंसियों की कार्यवाहियों से लगातार अपराधी या तो सलाखों के पीछे हैं या एनकाउंटर में मारे गए हैं।
श्री शुक्ल ने कल एटीएस और यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि बीते हुए एक साल में योगी सरकार आने के पश्चात संस्थागत अपराध और भ्रष्टाचार पे रोक लगी है। यही पुलिस सपा और बसपा द्वारा संरक्षित अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए हिचकिचाती थी। बीते सालभर में यही पुलिस अपराधियो पर कानून का कहर बरपा रही है। वजह साफ है कि सरकार जिस अपराधमुक्त वादे के साथ सत्ता में आयी थी उसका अक्षरशः पालन हो रहा है। जिससे जनता में व्याप्त भय का वातावरण समाप्त हो रहा है ।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सराकर द्वारा बनाये जा रहे सकारत्मक माहौल के ही कारण से आज दुनिया भर के शीर्ष उद्द्मियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए अपने कदम बढ़ाए हैं। ये तब हुआ जब अपराध की लहलहाती फसल से राजनैतिक दुकान चलाने वाले दलों को जनता से सत्ता से धक्के मार कर बाहर कर दिया। अब प्रदेश में रोजगार के लिए स्थानीय स्तर पर सरकार द्वारा प्रयास शुरू हो चुका है।
योगी सरकार प्रदेश से होने वाले पलायन को रोकने के कटिबद्ध है। सरकार में आते ही सबसे पहली कैबिनेट बैठक में ही किसान ऋण माफी की गई। बीते एक साल में सबसे ज्यादा एनकाउंटर, गिफ्तारियाँ और सर्च आपरेशन पुलिस एवं विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष रूप से अपनी कार्यवाही कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप कल एक दिन में सबसे अधिक कार्यवाहियां की। एटीएस ने गोरखपुर मेें सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटर्वक लश्करे तैयबा के मददगारों को गिरफ्तार किया। दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, तकनीकी सामान जिनसे फर्जी प्रमाण पत्र बनाये जाते थे, बरामद हुए है। साथ ही 52 लाख रूपये नगद जब्त किये गये है। एटीएस की जांच अभी जारी है इनके तार कई सफेदपोशों से भी जुड़े हो सकते है। वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस की अलग-अलग 10 जगह मुठभेड़ में तीन कुख्यात बदमाशों को मार गिराया, जबकि 12 शातिर अपराधी गिरफ्तार किये गए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in