Categorized | लखनऊ.

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डाॅ. अम्बेडकर के जन्मदिन 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान का किया आगाज

Posted on 25 March 2018 by admin

लखनऊ 25 मार्च 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम जरिए लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने किसानों से लेकर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में कई ऐसे लोगों का उल्लेख किया जिन्होंने समाज में अपना योगदान कुछ अलग काम करके दिया है। उन्होंने कानपुर के डॉक्टर से लेकर असम के रिक्शा चालक का जिक्र किया जिनके सरोकार से समाज को फायदा पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरूवात में देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी और कहा कि राम भारतीयों के हृदय में हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आने वाली भगवान महावीर जयंती, हनुमान जयंती, ईस्टर, वैसाखी की सभी को ढ़ेरों शुभकामनाएँ दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डॉ आम्बेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई तक ‘ग्राम-स्वराज अभियान’ आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत पूरे भारत में ग्राम-विकास, गरीब-कल्याण और सामाजिक-न्याय पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे मोदी जी ने लोगों से कहा, आप सभी इस अभियान में हिस्सा लें।
मोदी जी ने कहा कि आज हमने शासन के हर पहलू में सहकारी संघवाद और उससे आगे बढ़ करके कम्पीटीटिव कोपरेटिव फेडरलिज्म के मन्त्र को अपनाया है, डॉ बाबा साहब आम्बेडकर पिछड़े वर्ग से जुड़े मुझ जैसे करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। बाबा साहब ने संघवाद, संघीय-व्यवस्था के महत्व पर बात की और देश के उत्थान के लिए केंद्र और राज्यों के साथ मिलकर काम करने पर बल दिया। डॉ बाबा साहब ही थे जिन्होंने जल-शक्ति को राष्ट्र-शक्ति के रूप में देखा। विभिन्न रिवर वैली अथोरिटीज, जल से संबंधित अलग-अलग कमीशन - ये सब बाबा साहब आम्बेडकर का ही तो विजन था। आज देश में जलमार्ग और बंदरगाहों के लिए ऐतिहासिक प्रयास हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया इनीशिएटिव हमारे युवा इनोवेटर्स, युवा उद्यमी को जन्म दे रही है। बाबा साहब का आत्मनिर्भरता में दृढ़ विश्वास था। वे नहीं चाहते थे कि कोई व्यक्ति हमेशा गरीबी में अपना जीवन जीता रहे। बाबा साहब आम्बेडकर के विजन को आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन मिशन की शुरुआत की गई ताकि बड़े नगरों, छोटे शहरों में हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बाबा साहब की सोच थी की उद्योगों का विकास शहरों में ही संभव होगा। जिसके कारण डॉ० बाबा साहब आम्बेडकर ने भारत के शहरीकरण, अरबनाइजेशन पर भरोसा किया। आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ब्राइट स्पॉट के रूप में उभरा है और पूरे विश्व में सबसे ज्यादा एफडीआई भारत में आ रहा है। पूरा विश्व भारत को निवेश इनोवेशन और विकास के लिए हब के रूप में देख रहा है। डॉ आम्बेडकर जी ने इंडस्ट्रीयल सुपर पावर के रूप में भारत का जो एक सपना देखा था- उनका ही विजन आज हमारे लिए प्रेरणा है। 14 अप्रैल डॉ बाबा साहब आम्बेडकर की जन्म-जयंती है। वर्षों पहले डॉ बाबा साहब आम्बेडकर ने भारत के औद्योगिकीकरण की बात कही थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मेरे योग करते हुए 3डी एनीमेटेड वीडियो बनाए गए हैं। मैं यह वीडियो, शेयर करूँगा ताकि हम साथ-साथ आसन, प्राणायाम का अभ्यास कर सकें। प्रीवेंटिव हेल्थ केयर के रूप में योग ने, नये सिरे से दुनिया-भर में अपनी पहचान बनाई है. योग, फिटनेस और वेलनेस दोनों की गारंटी देता है। देश में स्वास्थ्य से जुड़ा हर काम जहाँ पहले सिर्फ हेल्थ मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी होती थी, वहीं अब सारे विभाग और मंत्रालय, राज्य सरकारें साथ मिलकर स्वस्थ-भारत के लिए काम कर रहे हैं और प्रीवेंटिव हेल्थ के साथ-साथ अफोर्डेबल हेल्थ के ऊपर जोर दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज देश कानवेश्नल अप्रोच से आगे बढ़ चुका है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि किसानों को फसल की उचित कीमत मिले इसके लिए देश में एग्रीकल्चर मार्केटिंग रिफॉर्म पर भी बहुत व्यापक स्तर पर काम हो रहा है। इस साल के बजट में किसानों को फसलों की उचित कीमत दिलाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित कृषि-उन्नति-मेले में गया था. वहाँ कृषि से जुड़े अनेक अनुभवों को जानना, समझना, कृषि से जुड़े इनोवेशंस के बारे में जानना- ये सब मेरे लिए एक सुखद अनुभव था। महात्मा गाँधी, शास्त्री जी, लोहिया जी, चैधरी चरण सिंह जी, चैधरी देवीलाल जी, सभी ने कृषि और किसान को देश की अर्थव्यवस्था और आम जन-जीवन का एक अहम् अंग माना है। मोदी जी ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की ओर देखने का नजरिया बदला है. आज जब, भारत का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है तो इसके पीछे माँ-भारती के इन बेटे-बेटियों का पुरुषार्थ छुपा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, आदि ने रेडियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात का श्रवण किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in