Categorized | लखनऊ

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 27 मार्च को

Posted on 18 March 2010 by admin

लखनऊ -   समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष श्री अताउर्रहमान द्वारा जारी की गई है। राज्य कार्यकारिणी में दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, बारह सचिव, 17 सदस्य तथा 6 विशेश आमन्त्रित सदस्य नामित किये गये हैं। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की नवगठित राज्य कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 27 मार्च, 2010 को अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश कार्यालय 6-ए राजभवन, लाल बहादुर शांस्त्री मार्ग लखनऊ में प्रात:काल 10-00 बजे आहूत की गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव बैठक में दिशा निर्देश देगें।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर  श्री स्याद अली, तथा श्री वसीम अहमद को महासचिव पद पर श्री सैय्यद नुरूल हसन उर्फ बाबा को तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री हाजी अहमद एहतेशाम को नामित किया गया है।

सचिव पद पर सर्वश्री फरहत जमाली, अलीम किदवई, मेहताब आलम, मो0 इरशाद उर्फ गुड्डू, मो0फारूक सैफी, वसीम खॉ, मुश्ताक काजिम, नवाब नजमुल हसन नजमी, नफीस अहमद, जरगाम गुफरान, मोहम्मद अब्बास, जियाउल इस्लाम को नामित किया गया है।

सदस्य पद पर सर्वश्री जमील अहमद, मो0 साहिर मकरानी, शफी अहमद, नवाब बख्श, शकील नूरी, जाहिद खान, आसिम वकार,  राजकमल जैन,  जरीफ,शकील अहमद, फरीद अहमद, मोहम्मद आजम, मो0 अफसर, हाजी अब्दुल रहमान, कुलविन्दर सिंह देवल, चरनजीत सिंह दुआ तथा जगदीश जोसेफ को नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त विशेश आमन्त्रित सदस्य पद पर श्री मुनीर अहमद,   श्री शांह मुहम्मद उवैद, श्री सैय्यद सुहैल वारसी, श्री जुबैर अहमद जोया, मौलाना कासिम तथा मौलाना निजामुद्दीन को नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in