Categorized | लखनऊ.

सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर भ्रष्टाचार मुक्त उ0प्र0 के लिए योगी सरकार का निर्णय मिसाल - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 March 2018 by admin

24 मार्च को भाजपा जिला स्तर पर लेकर जायेगी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

लखनऊ 19 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार की घोषणा को बेमिसाल बताया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि किसानों की दोगुनी आय का संकल्प, विकास पथ पर बढ़ते प्रदेश, कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से प्रदेश में रोजगार व्यापार के अनुकूल बना वतावरण और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए नई पहल के साथ सफलतम एक वर्ष पूर्ण किया है। योगी सरकार किसानों के कल्याण, युवाओं को रोजगार, भयमुक्त वातावरण के साथ भ्रष्टाचार से मुक्त ढांचे के निर्माण का संकल्प लेकर बढ़ रही है। मिट्टी पर राॅयल्टी समाप्त करने से ईंट के दामों में कमी आएगी, किसानों की आर्थिक समृद्धि होगी, आम आदमी के लिए घर बनाना सस्ता होगा। डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 24 मार्च को योगी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर जिला स्तर पर जाएंगे। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारी एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम के दौरान जिलों में प्रवास पर पहुंचेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार पहले दिन से ही अन्नदाता किसान की आर्थिक समृद्धि के लिए जुटी है। किसान कर्जमाफी हो या गेहूॅ, धान, गन्ना आदि की खरीद से 80 हजार करोड़ से ज्यादा सीधे किसानों के खाते में पहुंचाकर योगी सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही आलू विकास बोर्ड की स्थापना की घोषणा आलू किसानों के समृद्धि में सहायक होगी। भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिल स्तर पर जन-जन के बीच पहुंचेगी।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार ने मिट्टी पर राॅयल्टी फ्री की है जिससे किसानों को कही से भी मिट्टी लेने की स्वतंत्रा मिल गई है। इसमें किसी भी प्रकार के प्रशासनिक हस्तक्षेप को समाप्त कर योगी जी ने किसान हित एवं आम नागरिकों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से ईट के दाम भी कम होंगे। डा0 पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि में भ्रष्टाचार दीमक की तरह है। मुख्यमंत्री जी ने ई-संवाद पोर्टल लांच कर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सशक्त कदम उठाया है। अब कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से सम्बन्धित शिकायत पोर्टल पर दर्ज कर सकता है, जिसमें आॅडियों-वीडियों अपलोड भी किए जा सकेंगे।
मोदी सरकार का एक साल उपलब्धियों के अंबार के रूप में जनता के सामने है। विगत सपा-बसपा की सरकारों में प्रशासनिक शिथिलता की कार्य संस्कृति को बदलना चुनौती थी, योगी जी ने इस चुनौती को स्वीकार कर प्रशासनिक जबाबदेही तय की। आज परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के पीछे मोदी जी का मत है कि प्रत्येक जाति, वर्ग, पंथ, सभी का सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास हो। मोदी जी के इसी मंत्र को लोकमंत्र मानकर योगी जी काम कर रहे है। योगी सरकार की सफलता के एक वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनकी पूरी टीम को बधाई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in