Categorized | लखनऊ.

04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु पुनरीक्षित धनराशि 638.26 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी

Posted on 19 March 2018 by admin

लखनऊ 19 मार्च , 2018

प्रदेश सरकार ने जनपद अमेठी एवं सीतापुर के 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की धनराशि पुनरीक्षित करते हुये अवशेष धनराशि 342.98 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं। शासनादेश के अनुसार 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की लागत 393.72 लाख रूपये से बढ़कर 638.26 लाख रूपये हो गयी है। प्रथम किश्त के रूप में 295.28 लाख की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार सीतापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोखराकला के भवन निर्माण हेतु 59.00 लाख रूपये, अमेठी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सैठा के भवन निर्माण हेतु 102.75 लाख रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दक्खिनवारा के भवन निर्माण हेतु 117.98 लाख रूपये तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जेठुमवई के भवन निर्माण हेतु 63.25 लाख रूपये की स्वीकृति जारी की गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन केन्द्रों के भवन निर्माण में कार्य की गुणवत्ता एवं मानकों की जिम्मेदारी महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को दी गयी है। भवन निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in