Categorized | लखनऊ.

गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति हेतु पुराने हैण्डपम्पों की रिबोरिंग तथा नये हैण्डपम्पों की स्थापना का कार्य तत्काल शुरू किया जाय- ग्राम्य विकास मंत्री

Posted on 19 March 2018 by admin

लखनऊ 19 मार्च, 2018

उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, पेयजल आपूर्ति तथा ग्राम्य विकास विभाग की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी उदासीनता छोड़कर योजनाओं को तेजी से लागू करें।
डा. महेन्द्र सिंह गत शनिवार को जनपद बस्ती में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़कों की मरम्मत तथा नयी सड़कों का निर्माण समयबद्धता के साथ पूरा किया जाये। इसके साथ ही इन सड़कों पर डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जायें।
उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत तथा नये हैण्डपम्पों की स्थापना के भी निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में पाइप से पेयजल आपूर्ति संबंधित योजनाओं को क्रियाशील करने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों को निर्धारित समय में पूरा करने की हिदायत दी।
इस मौके पर जनपदीय अधिकारी समेत ग्राम्य विकास विभाग एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा अन्य प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in