Categorized | Latest news

चार लाख नौकरियां 64 विभागों में , प्रदेश के किसानों के लिए मिट्टी को रॉयल्टी फ्री कर दिया गया - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 19 March 2018 by admin

अब कहीं भी सिपाही और राजस्व कर्मी उनकी चेकिंग एवं वसूली आदि नहीं कर सकेंगे

5aaf91dd-6514-49ad-bc70-5a2c0af72573सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार सरकार को एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हए कहा कि सरकार वर्ष 2018 में चार लाख सरकारी नौकरियां लेकर आ रही है। ये चार लाख नौकरियां 64 विभागों में होंगी। इनमें पुलिस, ग्राम विकास, लेखपाल, अधिशाषी अधिकारी जैसे पदों पर बड़ी संख्या में युवाओं को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी नौकरियों में नियुक्ति प्रक्रिया को और बेहतर बनाएगी। एक साल का समय कम, हम और करेंगे विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यूपी में सुशासन के सपने को एक साल काफी नहीं 5aaf90a9-3274-41d6-aeb3-5a060af72573
योगी ने कहा कि सरकार के मूल्यांकन के लिए एक साल का समय काफी कम है। मगर हमारी सरकार समाज के हर वर्ग तक पहुंची है। हमारे सामने कई चुनौतियां थीं फिर भी हमने यूपी को विभाजनकारी नीति से बचाया। साथ ही शासन और प्रशासन में कई सुधार किए।
5aaf91d4-6000-4501-bece-5a2c0af72573
योगी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जब हमने सत्ता संभाली थी तब राज्य का खजाना खाली था। हमने किसानों का कर्जा माफ किया। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में रोज होने वाले दंगों पर लगाम लगाई। अपराध रुके, ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर यहां बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए मिट्टी को रॉयल्टी फ्री कर दिया गया है। अब कहीं भी सिपाही और राजस्व कर्मी उनकी चेकिंग एवं वसूली आदि नहीं कर सकेंगे। ऐसा करते हुए पाए जाने पर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। सीएम ने यह भी कहा कि जो ईंट भट्ठा मालिक ईंट के दाम कम करेंगे, उन्हें भी मिट्टी पर रॉयल्टी मिलेगी। 5aaf9160-576c-4148-a116-5c9b0af72573
भ्रष्टाचार के खिलाफ पोर्टल लांच : सीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े अभियान के तहत एक पोर्टल लांच किया। इसमें कोई भी व्यक्ति वीडिओ-आडियो भेज कर शिकायत कर सकता है। उसकी पहचान गुप्त रखी जायेगी। उन्होंने 64 सरकारी विभागों में खाली पड़े 4 लाख पदों पर इसी साल भर्ती किये जाने की भी घोषणा की।5aaf9187-c8d4-4469-975b-5a2c0af72573
पूर्व सरकारों की अराजकता खत्म की : सीएम ने कहा कि ‘एक साल नई मिसाल’ के माध्यम से विकास की शुरुआत की है और यह कम समय में किया है। भ्रष्टाचार, गुंडाराज और अराजकता की पूर्व की सरकारों का अनैतिक कार्य हमने खत्म किया है। हमारी सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र प्रस्तुत किया था, जिसके द्वारा आम जनता के हितों की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य किया। यूपी में परिवारवाद, जातिवाद, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने वाली विघटनकारी शक्तियां राज करती रहीं, लेकिन आज गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचित समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़ा हुआ व्यक्ति भी यूपी में हमारे एजेंडे का हिस्सा है जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं.सीएम योगी ने कहा- ”एक वर्ष में उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘एक साल नई मिसाल’ पुस्तिका और लघु फिल्म के माध्यम से प्रदेश के विकास की एक लघु झलक दिखाने का प्रयास किया है. फिजूल खर्ची रोककर, जनता पर अतिरिक्त बोझ डाले बगैर किसानों का कर्ज माफ किया.” सीएम ने इस मौक पर अपनी उपलब्धियां गिनाईं 1,01,000 किमी सड़कों को 9 महीने में किया गया गड्ढामुक्त 34.11 लाख किसानों का 20598.31 करोड़ रुपये का माफ किया गया कर्ज।19,591 गांव को खुले में शौच से मुक्त (#ODF) किया गया.बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए ‘कुपोषण मुक्त गांव’ योजना लागू.कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शबरी पोषण मोबाइल ऐप लॉन्च.. साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम में आल्हा, फरूवाही, राई, रागिनी, मयूर नृत्य और कथक की प्रस्तुति कलाकारों ने दी

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in