Categorized | लखनऊ.

खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं राज्य की ग्रामीण आय में वृद्धि की अपार संभावनाएं -श्री केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 17 March 2018 by admin

लखनऊ 17 मार्च, 2018

खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में पूंजी निवेश, रोजगार सृृजन एवं राज्य की ग्रामीण आय में वृृद्धि की अपार संभावनाएं है। यह जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक वर्ष में किए गयें कार्यो की उपलब्धियों के दौरान कही।
उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार ने राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ में सीटों की संख्या 30 से बढ़ाकर 40 की है। वर्तमान सत्र में 36 अभ्यार्थियों ने एम0एस0सी0 फूड टेक्नोलाॅजी की उपाधि प्राप्त करने हेतु अध्ययनरत है, जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों हेतु अतिरिक्त प्रशिक्षित मानव संसाधन सुलभ होंगे।
श्री मौर्य ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगो की स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद््देश्य से उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2017 प्रख्यापित की गयी, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योगो की स्थापना /विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु पूंजीगत उपादान एवं ब्याज उपादान की जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उद्यमियों को आनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन हेतु नवीन पोर्टल ूूूण्नचंहतपबनसजनतमण्बवउ लान्च किया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के विशेष प्रयास से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 03 मेगा फूड पार्को की सैद्धान्तिक स्वीकृृति प्रदान की है। उन्होने यह भी बताया कि यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट-2018 में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश हेतु देश के प्रतिष्ठित उद्यमियों द्वारा एम0ओ0यू0 किए गये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in