Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता के क्रम में वर्तमान पेराई सत्र 2017-18 में 11 चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को किया शत-प्रतिशत भुगतान

Posted on 17 March 2018 by admin

9 निजी क्षेत्र की, 1 सहकारी क्षेत्र की तथा 1 निगम क्षेत्र की
चीनी मिल ससमय भुगतान कराने में अव्वल
शत-प्रतिशत भुगतान करने वाली चीनी मिलें सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, देवरिया तथा देवीपाटन परिक्षेत्र की
प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त स्तर पर गन्ना
मूल्य भुगतान का प्रतिदिन हो रहा अनुश्रवण
लखनऊ 17 मार्च , 2018

प्रदेश के गन्ना किसानों को त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान कराने के मा. मुख्यमंत्री के आदेश क्रम में तथा गन्ना किसानों को उनका गन्ना मूल्य भुगतान ससमय सुनिश्चित कराने हेतु प्रदेश स्तर पर गन्ना मूल्य भुगतान का दैनिक अनुश्रवण करने के मा. गन्ना मंत्री के निर्देश पर गन्ना एवं चीनी आयुक्त स्तर पर गन्ना मूल्य भुगतान का दैनिक अनुश्रवण किया जा रहा है। फलस्वरूप पेराई सत्र 2017-18 में 09 निजी क्षेत्र की, 01 सहकारी क्षेत्र की तथा 01 निगम क्षेत्र की कुल 11 चीनी मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र 2017-18 में गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है।
प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर प्रतिदिन गन्ना मूल्य भुगतान का अनुश्रवण किया जा रहा है और वर्तमान पेराई सत्र में प्रदेश की 11 चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को उनको देय गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है, जिसमें 09 निजी क्षेत्र की, 01 सहकारी क्षेत्र की तथा 01 निगम क्षेत्र की चीनी मिल ससमय भुगतान कराने में अव्वल रही हैं।
सहारनपुर परिक्षेत्र की टिकोला जनपद मुजफ्फरनगर चीनी मिल ने रू.256.38 करोड़ (103.84 प्रतिशत) का भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया है। इसी तरह मेरठ की निजी क्षेत्र की दौराला मिल ने रू.476.30 करोड ़(100.18 प्रतिशत) एवं निगम क्षेत्र की चीनी मिल मोहिद्दीनपुर, मेरठ ने रू.51.71 करोड (108.98 प्रतिशत)़, मुरादाबाद परिक्षेत्र की सहकारी चीनी मिल स्नेह रोड, बिजनौर ने रू.106.60 करोड (109.04 प्रतिशत)़ बरेली की पीलीभीत ने रू.413.19 करोड़ (104.46 प्रतिशत) और लखनऊ परिक्षेत्र की निजी क्षेत्र की 4 चीनी मिलें बिसवां, सीतापुर ने रू.292.86 करोड़ (105.20 प्रतिशत) हरियावां ने रू.286.71 करोड (100.79 प्रतिशत)़, लोनी ने रू.278.46 करोड (100.76 प्रतिशत), रूपापुर, हरदोई ने रू.160.30 करोड (101.01 प्रतिशत)़ का भुगतान गन्ना किसानों को अब तक कर दिया है।
पूर्वी क्षेत्र में देवरिया परिक्षेत्र की परसेन्डी चीनी मिल, बहराइच ने रू.153.65 करोड़ (111.32 प्रतिशत) तथा देवीपाटन परिक्षेत्र की हाटा चीनी मिल, कुशीनगर ने रू.209.68 करोड़ (101.43 प्रतिशत) का ससमय भुगतान गन्ना किसानों को किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in