Categorized | लखनऊ.

नई गेहूँ नीति ऐतिहासिक, किसान भाइयों की आय बढ़ाने में जुटी है सरकार, पिछली बार भी हुई थी रिकार्ड गेहूँ-धान खरीद - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 17 March 2018 by admin

लखनऊ 17 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि पिछली बार गेहूँ और धान की खरीद में रिकार्ड कायम करने के बाद योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने अब किसान भाइयों के लिए नई ऐतिहासिक नीति बनाकर उनकी आय दुगुनी करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। इस नीति से न सिर्फ किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी बल्कि उनका मनोबल भंी बढ़ेगा।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इतना ही नहीं मुख्यमंत्री जी की अगुवाई में सरकार ने चीनी मिलों, गन्ना समितियों और गन्ना किसानों को पुरस्कार देने का फैसला करके किसान भाइयों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है। इससे किसान भाइयों में खेती किसानी को लेकर उत्साह बढ़ेगा और कृषि क्षेत्र का विकास होगा।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसान भाइयों की तरक्की के लिए संकल्पित है और इस दिशा में हर रोज प्रयास हो रहे हैं। सरकार ने इसी के मद्देनजर वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान सेंटर के लिये काम शुरू कर दिया है। साथ ही खेत में गन्ना रहने तक गन्ना खरीद करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं किसान भाइयों की मदद के लिए किसान बीमा योजना को भी और बेहतर ढंग से लागू कर दिया गया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने गेहूँ का समर्थन मूल्य 110 रूपए बढ़ाकर 1735 रूपए कर दिया है। साथ ही भरपूर गेहूँ खरीद का लक्ष्य तय करके गेहूँ खरीद के लिये नौ संस्थाएँ और 5500 गेहूँ खरीद क्रय केंद्र बनाए हैं। किसान भाइयों को धुलाई और ढुलाई के लिए दस रूपए प्रति कुंतल अतिरिक्त देने का फैसला किया है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि किसान भाइयों की कर्ज माफी करने के साथ ही योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किसान भाइयों का बकाया भुगतान कराया। साथ ही गेहूँ और गन्ने का आरटीजीएस से तुरंत भुगतान कराना भी सुनिश्चित कराया। इससे बिचैलियों का खेल खत्म हुआ और किसान भाइयों का फायदा हुआ। इस बार गेहूँ खरीद में सरकार फिर ऐसे ही रिकार्ड कायम करेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in