Categorized | लखनऊ.

किसान विरोधी, मजदूर विरोधी सरकार की नीतियों को चलने नहीं दिया जायेगा

Posted on 16 March 2018 by admin

लखनऊ 16 मार्च। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उ0प्र0 राज्य मंत्रि
परिषद ने किसानों की ज्वलंत मुद्दों पर लखनऊ में सम्पन्न किसान रैली में शामिल
किसानों को बधाई दी है।
राज्य मंत्रि परिषद ने योगी सरकार द्वारा किसानों को जुलूस न निकालने देने के
लिए भाजपा सरकार की तीव्र निंदा की है और कहा है कि तानाशाही द्वारा किसानों
की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करने से रोका नहीं जा सकता।
लोकसभा उपचुनावों में किसानों ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया और भाजपा को
हराकर स्पष्ट कर दिया कि किसान विरोधी, मजदूर विरोधी सरकार की नीतियों को चलने
नहीं दिया जायेगा।
मंत्रि परिषद ने गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में भाजपा को हराने के लिए
जनता को बधाई दिया है और उम्मीद की है कि भविष्य में सभी वामपंथी, जनवादी
ताकतें मिलकर साम्प्रदायिक तथा जनविरोधी भाजपा सरकार का मुकाबला करेंगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in