Categorized | लखनऊ.

स्मार्ट सिटी मिशन के लक्ष्यों के प्राप्ति हेतु 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था

Posted on 09 March 2018 by admin

लखनऊ: 09 मार्च, 2018

प्रदेश की 13 निकायों को स्मार्ट सिटी मिशन में चयनित किये जाने का लक्ष्य है, जिसके विपरीत 04 निकाय-लखनऊ, कानपुर, आगरा एवं वाराणसी मार्च 2017 तक स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किये गये थे। सरकार के सतत् प्रयासों के चलते अलीगढ़, झांसी एवं इलाहाबाद नगरीय निकाय जून-2017 में तथा मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली जनवरी, 2018 में स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित हुए हैं।
नगर विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित 10 नगरों में से 07 नगरों में एस0पी0वी0 का गठन कर लिया गया है। शेष 04 नगरीय निकायों गाजियाबाद, मेरठ, रायबरेली एवं रामपुर का भी चयन स्मार्ट सिटी में कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 में 1500 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गयी है।
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी मिशन भारत सरकार द्वारा संचालित केन्द्र पुरोनिधानित योजना है जिसके अन्तर्गत नागरिकों की आकांक्षाओं, आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुरूप शहर को आदर्श रूप में विकसित करना है। इस उद्देश्य उन प्रमुख शहरों को प्रोत्साहित करना है जो अपने नागरिकों को गुणवत्ता परक जीवन स्तर के साथ स्वच्छ और सुस्थिर वातावरण प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in