Categorized | लखनऊ.

नौजवानों को हम रोजगार से जोड़ने का काम कर रहे है

Posted on 09 March 2018 by admin

लखनऊ 09 मार्च 2018, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के अन्तिम दिन राम चैरा गांव, कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास के किसी भी मायने में अब गोरखपुर नहीं पिछ़डेगा। शीघ्र ही यहां पर दिल्ली, मुम्बई, लखनऊ जैसी सुविधा मिलेगी। प्रदेश में चहँुमुखी विकास की योजनाओं से आम जनता को लाभ मिलेगा। सपा व बसपा की दोस्ती लूट खसौट के लिए हुई है। ये एक बेमेल गठबन्धन है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने गोरखपुर को एम्स प्रदान किया है अब जनता को अपने इलाज के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहां पर बंद पढे खाद कारखाना के चालू होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। गोरखपुर परिक्षेत्र में फोर लेन सडके, पुलों के साथ रिंगरोड़ का कार्य जारी है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 11 माह के कार्यकाल में सभी 75 जिलों मंे 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जनपद मुख्यालय 20 घटे, तहसील मुख्यालय पर 18 घंटे और गांवों में 12 घटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। हमने 25 लाख लोंगो को निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिये है साथ ही हमने 65 लाख गरीब परिवारों को निःशुक्ल रसोई गैस कनेक्शन दिये है और 11 लाख 35 हजार लोंगो को आवास की सुविधा तथा 37 लाख लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया है।
योगी जी ने कहा कि नौजवानों को हम रोजगार से जोड़ने का काम कर रहे है। 42 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का काम चल रहा है तथा शीघ्र ही शिक्षकों की भर्ती के साथ साथ हम अन्य विभागों में भी खाली पडे पदों पर भर्ती शीघ्र ही करेंगे। लखनऊ के इनवेस्टर्स समिट में कई देशों के बड़े उद्योगपति शामिल हुए थे। हम प्रदेश में उनके साथ मिलकर उद्योगों का जाल विछाकर प्रदेश की जनता को रोजगार का अवसर उपलब्ध करायेगें। अभी हाल ही में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और वीर बहादुर सिंह जी के नाम से इण्टर कालेज का शिलान्यास किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। पिछले 15 साल के जंगल राज से मुक्ति दिलाई है। पिछले सरकारों में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोल-बाला था। पिछली सरकार में पुलिस भयभीत रहती थी और जनता त्राहि-त्राहि करती थी। सपा सरकार में अपराध अपने चरम पर था। सरेआम पुलिस वालांे पर हमला होता था। जब से हमारी सरकार आई है। हमने पुलिस का मनोबल बढाया हैं और अपराधियों के मन में भय उत्पन्न कर दिया है। आज अपराधी या तो जेल में है या प्रदेश छोडकर भाग रहे है। कुछ जिलों में अपराधी तख्ती लटका कर घूम-घूम कर जनता से अपने किये गए अपराधों से तौबा कर रहे है। हमने प्रदेश में जनता के अन्दर सुरक्षा की भावना उत्पन्न की है। हम सबका साथ सबका विकास की भावना से काम कर रहे है। मैं आप सब से अपील करता हूॅ कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ल को भारी मतदान करके विजयी बनाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने आज रामचैरा, जंगल धूसड़, जंगल चैरी, तथा उनवल में जनसभाओं को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री जी के साथ सभा को भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ल, मंत्री दारा सिंह चैहान विधायक फतेह बहादुर सिंह, बंजरंग बहादुर सिंह, जय प्रकाश निषाद, विपिन सिंह, गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in