Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आज जनता अपने को सुरक्षित महसूस करती है

Posted on 09 March 2018 by admin

लखनऊ 09 मार्च 2018, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के अन्तिम दिन पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2014 में हमने 53 फीसदी वोट प्राप्त किया था। भारतीय जनता पार्टी आज उससे भी अच्छी स्थिति में है। बूथ से लेकर मण्डल और विधानसभा से जो फीडबैक आ रहा है उससे हम कह सकते है कि 100 में 60 हमारा है बाकी में बंटवारा है।
श्री मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजपार्टी का गठबन्धन एक बेमेल गठबन्धन है दोनों ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। सपा और बसपा के शासन काल में भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर था। आज योगी सरकार ने अपराधियों के मन में भय उत्पन्न कर दिया है कानून का राज स्थापित किया है। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या वो जेल में है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आज जनता अपने को सुरक्षित महसूस करती है। समाजवादी पार्टी मायावती के साथ राहुल और अतीक को भी अपने साइकिल पर बैठा लें फिर भी कमल ही जीतेगा। आज पूरे फूलपुर में विकास की गंगा बह रही है, आज जल, थल, नभ तीनों ही प्रकार से लोगों का आवागमन फूलपुर की जनता को प्राप्त होने जा रहा है। फूलपुर के लोगों को देश के किसी भी कोने में जाने के लिए किसी दूसरे हवाई अड्डे जाने की जरूरत नही पडे़गी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पावर फाॅर आॅल के माध्यम से, सौभाग्य योजना तथा पण्ड़ित दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के माध्यम से हम हर गरीब परिवारों तक बिजली पहुॅचाने का कार्य कर रहे है। समाजवादी पार्टी के शासन काल में बिजली का लाभ सही तरीकों से लोंगो तक नहीं पहुॅचाया गया था। उत्तर प्रदेश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार थी। जिसके कारण प्रदेश का विकास केन्द्र की विकास योजनाएं भारतीय जनता पार्टी सरकार आने के बाद हम शुरू कर पाये। आज अखिलेश यादव का रोड शो फ्लाप रहा है। मैं अपने सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करके भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल को भारी मतों से विजयी बनाए। आप के मत से सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in