Categorized | लखनऊ.

भाजपा सरकार के सुशासन पर मुहर लगायेंगे गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 09 March 2018 by admin

लखनऊ 09 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर के संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में उमड़ रही जनता मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मंे चल रही प्रदेश सरकार के सुशासन पर मुहर लगा रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार यूपी में जनकल्याणकारी और विकास कार्यो की बाढ़ सी आ गयी है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि किसान कर्जमाफी, अपराधियों पर भीषणतम सख्ती, महिलाओं को सुरक्षा, स्कूल-काॅलेजों में शिक्षाा का माहौल के साथ प्रदेश में अभूतपूर्व सफल ढंग से ‘इन्वेस्टर्स समिट’ का आयोजन किया जाना साबित करता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर कीमत पर जनता के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। गोरखुपर और फूलपुर के उपचुनाव में समाज के हर तबके का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। भाजपा की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से विपक्षी दल घबरा गये है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के विरोध में काफी खोजबीन के बाद भी विपक्षी दल ऐसा कोई मुद्दा नहीं तलाश पा रहे जिसे लेकर वे चुनाव में जनता के पास जायें। थकहार कर इन विपक्षी दलों केा भाजपा के विरोध में अनैतिक गठबंधन करना पड़ा। जनता इन विपक्षी दलों की करतूतों को देख रही है। इस उपचुनाव में वह एक बार फिर इनकों सबक सिखायेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनकल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि जनता को माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार के सुशासन का लाभ मिलने लगा है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। गोरखुपर और फूलपुर के संसदीय उपचुनाव के नतीजे यह साबित भी कर देंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in