Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ शक्ति सम्मेलन का आयोजन- आकाश दीप

Posted on 06 March 2018 by admin

लखनऊ: 06 मार्च, 2018

आगामी 08 मार्च, 2018 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत स्वच्छ शक्ति सम्मेलन का आयोजन मा0 काशीराम स्मृति उपवन, आशियाना बंगला बाजार, लखनऊ में किया जाना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ होंगे। इसमें सुश्री उमा भारती, मंत्री पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार, पंचायतीराज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चैधरी व अन्य गणमान्य अतिथियों के सम्मिलित होने की सम्भावना है। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज उ0प्र0 शासन चंचल कुमार तिवारी द्वारा 07 मार्च, 2018 को पंचायतीराज निदेशालय, लोहिया भवन, अलीगंज लखनऊ में अपराह्न 01ः00 बजे प्रेसवार्ता की जायेगी।
यह जानकारी मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) आकाश दीप ने आज यहां दी। श्री दीप ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ समयानुसार पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in