Categorized | लखनऊ.

अ0भा0 युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया

Posted on 06 March 2018 by admin

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, प्रभारी जम्मू-कश्मीर प्रदेश को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अमरिन्दर सिंह बरार राजा ने अ0भा0 युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि डॉ0 उमाशंकर पाण्डेय जनपद सुलतानपुर के निवासी हैं। इनकी कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति दिये गये योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय सचिव से राष्ट्रीय महासचिव के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है।
डॉ0 पाण्डेय के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in