Categorized | लखनऊ.

विलुप्त नदियों को पुनर्जीवी करने के लिए चलाया जायेगा जन अभियान

Posted on 06 March 2018 by admin

विलुप्त नदियों को निर्मल एवं अविरल बनाया जायेगा
10 मार्च को जनपद पीलीभीत शुरू किया जायेगा जन जागरण अभियान
-धर्मपाल सिंह
लखनऊ 06 मार्च, 2018

योगी सरकार विलुप्त नदियों को पुनर्जीवित करने हेतु क्या प्रयास कर रही है। योगी सरकार ने प्रदेष में विलुप्त हो रही पवित्र नदियों के संरक्षण, संर्वधन एवं अनुरक्षण कार्यक्रम को विषाल जन सहभागिता के आधार पर प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। इसके अन्तर्गत अपनी पहचान खो चुुकी नदियों को जन सहभागिता से पुनर्जीवित किया जायेगा।
ये विचार श्री धर्मपाल सिंह ने व्यक्त करते हुए कहा कि पुरातन नदियों को सदानीरा बनाने के लिए चरणबद्व कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अन्र्तगत प्रथम चरण में पीलीभीत/लखनऊ की गोमती, अयोध्या की पौराणिक तमसा नदी, प्रतापगढ़ की सई, वाराणसी की वरूणा, बरेली की अरिल तथा बदायूं की सोत नदियों को अविरल और निर्मल बनाने के लिए जन-जन के सहयोग से विषाल जन आन्दोलन मा0 मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्षन में चलाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के जन जागरण कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। आदिगंगा के नाम से विख्यात पावन गोमती नदी की उद्गम स्थल जनपद पीलीभीत में 10 मार्च, 2018 षनिवार को एक विषाल जन जागरण कार्यक्रम पीलीभीत के गांधी प्रेक्षाग्रह में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूज्यनीय साधू संतो के अलावा सांसद, विधायक गण सहित सभी अन्य जन प्रतिनिधियों (अध्यक्ष जिलापंचायत, ब्लाकप्रमुख, उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु, सदस्य बी0डी0सी0, ग्रामप्रधान आदि) स्वैच्छिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, सुप्रसिद्व उद्यमियों, सहित्यकारों, प्रबुद्व पत्रकारों की सहभागिता आमंत्रित की गई है। इसी समारोह में जल पुरूश की उपाधि से विभूशित श्री राजेन्द्र सिंह जी को भी सादर आमंत्रित किया गया है। सिचाई मंत्री ने बताया कि 10 मार्च को ही अरिल नदी के पुनर्जीवीकरण के संबंध में एक विषाल बैठक बरेली कालेज आडोटोरियम में आयोजित की गयी हैं।
उन्होंने बताया कि जन जागरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य मंत्री जी की प्रषंसनीय पहल से ही किया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in