Categorized | लखनऊ.

बसपा ने किया सपा के आगे आत्मसमर्पण - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 March 2018 by admin

लखनऊ 06 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने इलाहाबाद में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत से घबराकर बसपा ने सपा के आगे आत्मसमर्पण किया है। पिछड़े, दलित, सवर्णो के साथ हर वर्ग मोदी जी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहा है। सपा-बसपा ने जाति के नाम पर ठग कर अपनी तिजोरियां भरी। मुलायम, मायावती, अखिलेश यादव का रिकार्ड जनसेवा का कभी नहीं रहा।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जनता को संबोधित करते हुए उपचुनाव को फूलपुर के सौभाग्य का चुनाव बताया। उन्होंने कहा कि फूलपुर से केशव जी को आपने 03 लाख से अधिक मतों से जिताया था। केशव जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने और अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का विकास कर रहे है। केशव जी के प्रयासों से इस क्षेत्र में कई हजार करोड़ के विकास कार्य हुए है। भाजपा ने अब एक कार्यकर्ता कौशलेन्द्र सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की सफलता से घबराकर बसपा ने सपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि दलित, पिछड़े, सवर्ण सहित सभी समाज मोदी जी के साथ देश के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। 1993 में भी गठबंधन हुआ था और नारा लगाया था मुलायम और काशीराम, हवा हो गये श्रीराम। लेकिन जब गेस्ट हाउस में जब गठबंधन की हवा निकली तो राम जी के दूत बनकर स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी ही आये थे। मायावती ने कभी नारा दिया था ‘चढ़ गुण्डों की छाती पर, मुहर लगेगी हाथी’ पर लेकिन किसी गुण्डें की छाती पर कानून नहीं चढ़ सका। क्योंकि मायावती और मुलायम सिंह दोनों ही आकण्ठ भ्रष्टाचार में डुबे थे। इसके बाद जनता ने अखिलेश यादव को जनादेश दिया, जोर-शोर ईमानदारी का ढिढोरा पीटा गया लेकिन उनकी अच्छी सरकार के कारनामों के पीछे गायत्री प्रजापति निकले।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को बराबर महत्व देने वाली पार्टी है। भाजपा में हर वर्ग का पूरा सम्मान है। मायावती एवं मुलायम सिंह यादव ने पिछड़े और दलित समाज के वोट से अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। मुलायम सिंह यादव और मायावती का रिकार्ड जनता की सेवा का कभी नहीं रहा। इलाहाबाद को कभी पूरब का आक्सफोर्ड कहा जाता था। आक्सफोर्ड की हालत सपाईयों ने बदतर कर दी थी। लोकसेवा आयोग जिससे अधिकारी निकलते है उनकी नियुक्ति का अधिकार ऐसे व्यक्ति को दे दिया था जिसमें क्लर्क बनने की योग्यता भी नहीं थी। इस क्षेत्र में एक गुण्डा टेलीविजन लेकर चुनाव लड़ रहा है लेकिन टेलीविजन के माध्यम से उसके कारनामें पूरे देश में पहले ही पहुंच चुके है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज मोदी सरकार एवं योगी सरकार की हर योजना दलित, पिछड़े एवं गरीब के जीवन स्तर को सुधारने के लिए है। भाजपा आज 21 प्रदेशों में जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्ग की हितैषी सरकार है। एक समय महंगा इलाज केवल धनी व्यक्ति ही करवा सकते थे लेकिन आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आप के क्षेत्र के कर्मठ विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के प्रयास से गरीबों के स्वास्थ्य बीमा योजना लागू हो सकी है जिसमें गरीबों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य किया है जिसके चलते एशिया के अधिकतर देशों के नागरिक भारत में इलाज के लिए आते हैं। मोदी जी और योगी जी का व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। उनका पूरा जीवन जनकल्याण और जनसेवा के लिए है। फूलपुर और गोरखपुर को संदेश देना है कि जैसे 21 राज्य भाजपा के साथ है वैसे ही फूलपुर और गोरखपुर की जनता भी भाजपा के साथ है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in