Categorized | लखनऊ.

मायावती दलितों को भूलकर माया के चक्कर में पडी़ रही-डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 March 2018 by admin

सपा के पापों का जबाव इलाहाबाद व फूलपुर के चुनावों में युवा देगा।

फूलपुर/लखनऊ 07 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद डा0 महेंद्र नाथ पांडेय ने इलाहाबाद भाजपा मीडिया संेटर पर इलाहाबाद के छात्रों एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संवाद किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि जिन दलितों ने मायावती जी को कई बार मुख्यमंत्री बनाया, वह उन्हें ही भूल कर माया के चक्कर में पड़ी रही। माया के फेर ने ही मायावती के दिन फेर दिए। त्रिपुरा का वांमपथी किला दो-तिहाई बहुमत से ढहा दिया गया।
डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है और देश के राजनीति की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले लोग आज किसी न किसी पद पर गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन पदों को सुशोभित कर रहे हैं। छात्र जीवन के संघर्ष से आगे का मार्ग और वैचारिक दर्शन से राजनीति की दिशा तय होती है। आप विचारों से अपने को सशक्त बनाए, जिससे राजनीति करने वालों को दिशा प्रदान कर सकें।
इलाहाबाद को स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख स्थान, क्रांतिकारियों की जननी राष्ट्रीय राजनीति को अनेक प्रतिभाएं देने वाला शहर बताया। उन्होंने आगे कहा कि आप इलाहाबाद में शिक्षा ग्रहण करने आए हैं, अपने को गौरवान्वित महसूस कीजिए, शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति भी अपना चिंतन करिए। पूर्वोत्तर में सरकार बनने पर बेचैन कांग्रेस और विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकने का सुझाव दिया और कहा कि हमें जनादेश प्राप्त हुआ है। कांग्रेस तो संवैधानिक अधिकार का दुरुपयोग कर धारा 356 लगाकर ज्यादातर प्रदेशों में अपनी चैधराहट करती थी। त्रिपुरा का वामपंथी किला दो तिहाई बहुमत से ढहा दिया गया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मायावती जिन दलितों के दम पर उत्तर प्रदेश की कई बार मुख्यमंत्री बनी, वह उन्हें भूल कर माया के चक्कर में ही पड़ी रही। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें माया से प्रेम होता है वह विकास नहीं कर सकते। देश का विकास मोदी और प्रदेश का विकास योगी जी जैसे लोग करते हैं, उनके पास कोई संपत्ति नहीं होती। लूट-खसोट वाले लोग जिनके पास आलीशान बंगले होते हैं वह देश के उन्नयन के विषय में कदापि नहीं सोचा करते, मोदी जी और योगी जी देश के विकास और प्रगति का चिंतन करते हैं।
डा0 पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी सरकारों को लोक कल्याण एवं गरीबों की सरकार बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के बीच रहकर कार्य करने वालों को ही चुनाव में प्रत्याशी बनाती है। उन्होंने मोदी जी और योगी जी के विकास रथ की भी चर्चा की। उन्होंने कहा हम लोग भारतीय संस्कृति के पोषक हैं और योगी आदित्यनाथ जी स्वयं जीती जागती भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। सपा के पाप का जवाब इलाहाबाद और गोरखपुर के उपचुनाव में युवा देगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश को संभावनाओं का प्रदेश बताते हुए कहा कि रोजगारों के लिए प्रदेश के युवा को अन्य किसी प्रदेश में नहीं जाना पड़ेगा, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को राष्ट्रवादी संगठन बताया।
मंच पर उपस्थित विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक भूपेश चैबे, विधायक डॉक्टर अजय भारती, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला एवं इलाहाबाद महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in