Categorized | जयपुर

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह पूर्णतः स्वस्थ

Posted on 05 March 2018 by admin

जयपुर 05 मार्च । राज्यपाल श्री कल्याण सिंह पूर्णतः स्वस्थ हैं। श्री सिंह अभी दिल्ली में हैैं। वे मंगलवार 6 मार्च को दिल्ली से अलीगढ़ जायेंगे। अलीगढ़ में 7 मार्च को श्री सिंह की पोती पूर्णिमा सिंह का विवाह समारोह है।
राज्यपाल श्री सिंह को बदलते मौसम के प्रभाव से सामान्य सर्दी-जुकाम होने पर सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर द्वारा जाँच रिपार्ट में स्वाइन फ्लू पाॅजीटिव बताये जाने पर अपोलो अस्पताल, दिल्ली में पुनः जाँच कराई गई, जहाँ श्री सिंह को स्वाइन फ्लू नही पाया गया।
राज्यपाल श्री सिंह की नियमित स्वास्थ्य जाँच व उपचार का परामर्श अपोलो अस्पताल से लिया जाता है। एस.एम.एस. अस्पताल, जयपुर द्वारा दी गई जाँच रिपार्ट को गम्भीरता से लिया है एवं ऐसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी उच्चस्तरीय जाँच कराये जाने हेतु राज्य सरकार से आग्रह किया गया है। जाँच के बाद अपोलो अस्पताल ने राज्यपाल श्री कल्याण सिंह को घर जाने की अनुमति दे दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in