Categorized | लखनऊ.

मोदी जी की ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम सर्वाधिक लोकप्रिय - सुनील बंसल

Posted on 05 March 2018 by admin

-मन की बात श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए।
-प्रधानमंत्री गरीबों तथा आम लोंगो के मसीहा है।
-उर्दू भाषा में मन की बात पुस्तक का विमोचन।
लखनऊ 05 मार्च 2018, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध लखनऊ में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम मन की बात उर्दू संस्करण पुस्तक का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रदेश चिकित्सा शिक्षा तथा प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने भी अपने विचार रखे। पुस्तक का उर्दू अनुवाद जावेद मालिक द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में अपने विचारों को रखते हुए सुनील बसल जी ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री और जनता के बीच सीधे संवाद का न सिर्फ पहला अपितु सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसका 12 अन्य भाषाओं में भी अनुवाद किया गया है।
श्री बंसल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के कई अनुवाद किताब का विमोचन में सुनील बंसल जी ने कहा जावेद मालिक जी ने बहुत अच्छा कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी की बात ऊर्दू भाषी लोंगो तक पूरी दुनियां में जाएगी उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात सबसे बड़ी विशेषता समाज की छोटी से छोटी समस्याओं को रेखांािकत करना तथा उसका समाधान प्र्रस्तुत करना। श्री बंसल ने कहा कि मोदी जी लोकप्रियता आज पूरी दुनियां में है इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि वह गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापार और उद्योग जगत के लोंगो सभी के सशक्तीकरण के लिए कार्य रहे है और श्रेष्ठ भारत के निर्माण को कृत संकल्पित है।
श्री बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों तथा आम लोंगो के मसीहा है इसलिए मन की बात के माध्यम समाज के प्रत्येक समस्या पर चर्चा करते तथा समस्या निदान के लिए लोगो को प्रेरित करते है। जो इस किताब को आप ने लिखा, जो संवाद होना चाहिए समाज में संवाद की कमी हो गई है। अब मन की बात कार्यक्रम से मन की बात का मकसद जनता से संवाद स्थापित करना है। प्रधानमंत्री प्रत्येक महीने की आखरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम मे देश की जनता से संवाद करते है। पार्टी के लोगों को, युवा वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करना चाहिए।
मन की बात कार्यक्रम के कारण बंद पडे रेडियों बाहर आ गए एवं गांव के लोगो से भी संवाद शुरू हो गया है। दूर के लोग भी मन की बात सुनने में दिलचस्पी लेने लगे। सब को मिलकर इस भारत देश के लिए कार्य करना है। सबके साथ संवाद स्थापित करना है। समाज में बदलाओ की शुरूवात हो गया है इसे आगे बढाना है। भारत को श्रेष्ठ भारत बनाना है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in