Categorized | लखनऊ.

अति दलित व अति पिछड़ा समाज के विकास से डरी सपा-बसपा:- डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 05 March 2018 by admin

- दलित व पिछड़ा समाज का विकास भाजपा की प्रतिबद्धता
- मोदी सरकार द्वारा गरीबों, दलितों व पिछड़ों को विकास का सीधा लाभ दिलाने से परेशान सपा, बसपा
- दलितों व पिछड़ों को झूठे नारे व दावे से विकास से वंचित रखने वाले सपा, बसपा के झांसे में अब नहीं आएगी जनता
लखनऊ 05 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की योजनओं, नीतियों व कार्यक्रमों से अति दलित और अति पिछड़े समुदाय का सम्मान, विकास व उत्थान प्रत्यक्ष व तीव्र गति से हो रहा है। चूंकि विकसित दलित व पिछड़ा समाज सपा, बसपा व विपक्षी दलों से झूठे नारों व दावों का हिसाब मांगेगा। इसीलिए सपा व बसपा दलितों व पिछड़ों, गांव व गरीब को समर्पित मोदी सरकार के खिलाफ साजिशों साझीदार बनकर गुमराह करने में जुटे हैं। लेकिन दलित व पिछड़ा समाज सपा व बसपा के धोखे का करारा जवाब देगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा अति दलितों व अति पिछड़ों को विकास का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश में दलित व पिछड़े समाज से सर्वाधिक सांसद व विधायक भाजपा ने बनाए हैं। मोदी सरकार व योगी सरकार के बजट में अति दलितों व अति पिछड़ों की लोक कल्याणकारी योजनाओं में विशेष ध्यान रखा गया है। मोदी सरकार की सौभागय योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के तहत बालिकाओं को सुरक्षित भविष्य, स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण, उज्जवला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर, किसानों के हित की योजनाओं, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे अनेक केंद्रीय का लाभ सबसे अधिक व सीधे अति दलित व अति पिछड़े समाज को मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अति दलितों व पिछड़ों को रोजगारयुक्त, समृद्ध और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री मोदी की मंशा को पंख लग गए हैं।
डॉ. पांडेय ने कहा कि अब तक झूठे नारों व भाई-भतीजा वाद चलाकर जनता को विकास से वंचित करके जनता को गरीबी व पिछड़ेपन के मकड़जाल में फंसाकर रखने वाले सपा-बसपा व विपक्ष को अति दलितों व अति पिछड़ों का विकास देखा नहीं जा रहा है। मोदी व योगी सरकार द्वारा अति दलितों व अति पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा में शामिल कराने से सपा व बसपा खतरा महसूस करते रहे हैं। यह वजह है कि सपा व बसपा दलितों, गरीबों, किसानों के खिलाफ षडयंत्र में भीतर से एक-दूसरे के साथ रहे हैं। पिछली सपा सरकार के दौरान बसपा शासन के भ्रष्टाचार के 52 मामले लोकायुक्त के पास आए, लेकिन सपा सरकार ने इन मामलों की जांच कराने के बजाय भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास किया। यह लोक कल्याणकारी विकास कार्यो के लिए जनता के धन को व्यक्तिगत व पारिवारिक लाभ के लिए सत्ता प्राप्त करने के सपा व बसपा की मंशा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित अति दलित व अति पिछड़े समाज के लोग जागरूक हो चुके हैं वह विकास व सामाजिक उत्थान के बाधक सपा व बसपा के सूपडे को पूरी तरह से सफायाकरने वाले है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in