सुश्री मायावती ने गेस्ट हाउस कांड में उनकी हत्या का प्रयास करने वाली सपा के समर्थन दिया है। - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 04 March 2018 by admin

गोरखपुर/लखनऊ 04 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने प्रेस से कांफ्रेंस से कहा कि विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए उपेद्र दत्त शुक्ल जी खुद आज प्रत्याशी के रूप में ऐसी सीट पे नेतृत्व द्वारा भेजे गए हैं जहाँ से योगी जी लगातार भारी मतों से विजयी होते रहे हैं। जिन्हें पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के कार्यभार के लिए चुना जिसे वो बखूबी निभा रहे हैं। इसलिए यह चुनाव सौभाग्य का उपचुनाव है। अतः पिछले चुनाव से ज्यादा अंतर से जीत मिलेगी। फर्टिलाइजर कारखाने का पुनः शुरूआत कर प्रधानमंत्री जी ने विकास के नारे को बुलन्द किया है।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि इन्सेफलाइटिस को लेकर योगी जी का संधर्ष बहुत पुराना है किन्तु किसी पार्टी ने सुध नहीं ली थी और प्रधानमंत्री जी ने आर्युविज्ञान संस्थान देकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया है । प्रधानमंत्री के लक्ष्य में पूर्वी भारत का विकास प्राथमिकता पर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देकर प्रदेश सरकार ने उस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्वीो उत्तर प्रदेश को विकास ओ मुख्य धारा में नहीं लाया जाएगा विकास की संकल्पना पूर्ण नहीं होगी। इसलिए यह चुनाव विकास को गति देने के लिये महत्वपूर्ण है। वामपंथ से क्षेत्रवाद का सफाया मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के मंत्र की जीत है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि निषाद समाज के ठेकेदारों से आगाह करते हुए कहा कि एक निषाद ने आरक्षण की मांग को लेकर कसरवल कांड कराया जिसमे 37 निषादों को कड़ी से कड़ी धाराओं में फसाने वाली पार्टी कौन थी समाजवादी पार्टी है जिसकी सरकार में हमारे समाज को लाठियों से पिटा गया बर्बरता की गई। निषादों को जेल भेजने का कार्य सपा ने किया
सपा के प्रत्याशियों को बसपा के समर्थन पर टिप्पणी करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गेस्ट हाउस कांड लखनऊ में जब मायावती जी इज्जत की तार तार सपाई करने जा रहे थे तो उनको बचाने वाला भाजपा का कार्यकर्ता ही था। आज वही मायावती जी भाजपा को हराने के लिए उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नही खड़ा की बल्कि इज्जत लूटने हत्या की कोशिश करने वाली उसी समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दे रही है प्रदेश अध्यक्ष जी ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह जी को नियुक्ति की बधाई दी।
भाजपा ही निषाद समाज की सच्ची हितैषी है ये बातें गुलहरियां में मछुवारा सम्मेलन में राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद जी ने कहा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in