Categorized | लखनऊ.

भव्य व दिव्य होगा कुम्भ का आयोजन - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 March 2018 by admin

गोरखपुर एवं फूलपुर चुनाव के नतीजे केसरिया रंग से सराबोर होंगे

फूलपुर/लखनऊ 28 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। देश सतत् विकास पथ पर अग्रसर है इसके साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक मोर्चे पर भी उल्लेखनीय प्रगति की है। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन के साथ प्रारम्भ हुआ सम्मेलन। भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी आशीर्वाद देने की अपील की।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की आर्थिक स्थिति जर्जर हो चुकी थी जिसे सुधारने की जिम्मेदारी देश ने भाजपा को सौंपी, जिसे मोदी सरकार ने बखूबी निभाया। उन्होंने आगे कहा कि प्रबुद्धजन समाज अग्रणी होता हैं। राष्ट्र के विकास में बुद्धिजीवी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जनजागरण बिना बुद्धिजीवियों के संभव नहीं हो सकता है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी दलों कि सरकार में जनता ने भ्रष्टाचार को राष्ट्र की नियति मान लिया था, लेकिन देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अयोग्य लोगों को सर्वोच्च पद पर बैठाकर अपात्र और अपने लोगों को नौकरियां बांटी, जिसकी जांच भाजपा सरकार ने सीबीआई द्वारा कराने का आदेश निर्गत कर दिए है।
उन्होंने इलाहाबाद की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई कमी कुम्भ में नहीं होने दी जाएगी और प्रयाग में होने वाले कुंभ को ऐतिहासिक कुंभ बनाया जाएगा। डा0 पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार ने कुम्भ के लिए 1500 करोड़ का बजट रखा, जिसे विपक्ष ने साम्प्रदायिक तक कह दिया। महाराज हर्षवर्धन के पहले और बाद में, यहां तक कि मुगलकाल में भी कुम्भ के लिए धन आवंटित हुआ है। कुम्भ भारतीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक संस्कृति का आधार है। कुम्भ के भव्य आयोजन के विरोध पर भाजपा की सख्त आपत्ति है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी और सरकार इलाहाबाद सहित पूरे प्रदेश से मिले जनादेश का विकास के माध्यम से आप को सम्मान दे रही है। उन्होंने सड़क, पुल, उड़ान योजना, बिजली सहित उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in