Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने बैच लगाकर सम्मानित किया

Posted on 01 March 2018 by admin

लखनऊः 1 मार्च, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में तैनात 2005 बैच के उपनिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह की निरीक्षक पद पर प्रोन्नति होने पर उनको तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया। श्री कुलदीप सिंह राजभवन में तैनाती से पूर्व लखनऊ के विभिन्न थानों में तैनात रह चुके हैं।
ज्ञातव्य है कि श्री कुलदीप सिंह समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ एक सुहृदय कवि भी है। श्री कुलदीप अनेक अवसरों पर अपनी कविताओं का पाठ किया है तथा राजभवन में आने वाले विशिष्ट महानुभावाओं जैसे राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि को उनके आगमन पर अपनी स्वागत कविता भेंट कर चुके है। श्री कुलदीप द्वारा रचित उत्तर प्रदेश गीत के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के अवसर उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडु द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके गीत को प्रख्यात गायक श्री सोनू निगम ने आवाज दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in