Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से मिला रेड ब्रिगेड लखनऊ का दल

Posted on 01 March 2018 by admin

लखनऊः 1 मार्च, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में रेड ब्रिगेड लखनऊ के 15 सदस्यीय बेटियों के एक दल ने संस्था के सचिव डाॅ0 सत्यव्रत सिंह के नेतृत्व में भेंट की। यह दल पूर्व राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिन व जन्मस्थान (13 फरवरी, 2018 हैदराबाद) से निर्वाण दिवस व निर्वाण स्थल तक राष्ट्रीय महिला दिवस को लोकप्रिय बनाने के लिए एक प्रेरणा यात्रा निकाल रहा है। पूर्व राज्यपाल सरोजिनी नायडू का जन्म दिवस (13 फरवरी) राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह प्रेरणा यात्रा आज लखनऊ पहुंची है। इस दल ने 4 प्रदेशों के 50 से अधिक जिलों एवं 2,500 किमी0 का भ्रमण करते हुए लगभग 30,000 से अधिक युवक-युवतियों से संवाद भी किया है।
रेड ब्रिगेड लखनऊ 5 वर्षों से अधिक महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in