Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भेंटकर होली की बधाई दी

Posted on 01 March 2018 by admin

लखनऊः 1 मार्च, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में होली के अवसर पर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी, मुख्य सूचना आयुक्त श्री जावेद उस्मानी, जल निगम के अध्यक्ष श्री जी0 पटनायक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, विश्वविद्यालय के कुलपतिगण, विभिन्न शैक्षिक संस्थानांे के प्रतिनिधिगण, पत्रकार तथा गणमान्य नागरिकों ने भेंट की तथा होली की बधाई दी।
होली के अवसर पर बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा है कि होली का पावन पर्व हमें सारे भेदभाव भुलाकर आपसी सद्भाव के वातावरण में पर्व मनाने का सन्देश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भाईचारे का यह त्यौहार सभी सम्प्रदाय एवं वर्गों के बीच प्रेम-स्नेह और सौहार्द की भावना को और मजबूत बनायेगा।
इससे पूर्व राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की बधाई दी तथा उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन उद्यान के कर्मचारियों को खाद्यान्न एवं मिष्ठान वितरित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in