Categorized | लखनऊ.

प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 March 2018 by admin

लखनऊ 01 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा है कि मेरी शुभकामानाएं हैं कि रंगों का पर्व होली आप सभी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए। डा0 पाण्डेय ने कहा कि आपके प्यार की बदौलत उत्तर प्रदेश की जमीन और आसमान केसरिया हो चुका है और हम सब उत्साह से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रदेश में अमन चैन रहे और होली के खूबसूरत रंगों की तरह ही प्रदेश वासियों का जीवन भी प्रशन्नता और खुशहाली रूपी रंगों से भरा रहें। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि होली के त्योहार को शांतिपूर्वक ढंग से पवित्रता और मर्यादा बनाये रखते हुए आपसी सौहार्द से शांतिपूर्वक ढंग से मनायें। ये त्यौहार हम सबके मन और जीवन को नयी उंमग और जीवन के नये आयाम से भर दे। डा0 पाण्डेय ने कहा कि जो भरोसा प्रदेश की जनता ने हमें दिया है हम उसे बरकरार रखने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे और हमारी कोशिश होगी कि हम जनआकांक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in